सिद्धार्थनगर : सनई-पकड़ी मार्ग पर डंपर पलटा, चालक की दर्दनाक मौत

सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सनई पकड़ी मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए गिट्टी लेकर जा रहा डंपर शनिवार की रात हादसे का शिकार हो गया।

Swatantra Prabhat Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सिद्धार्थनगर।

सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के सनई पकड़ी मार्ग पर सड़क निर्माण के लिए गिट्टी लेकर जा रहा डंपर शनिवार की रात हादसे का शिकार हो गया। सनई से करीब एक किलोमीटर दूर हुए हादसे में 48 वर्षीय डंपर चालक हरिशंकर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। रात में सड़क सूनी होने के कारण हादसे की जानकारी सुबह हो सका।

मृतक  हरिशंकर पुत्र महाबली उसका  बाजार थाना क्षेत्र के उस्का बाजार नगर पंचायत के सरदार पटेल नगर वार्ड के निवासी थे। वह क्षेत्र में चल रहे सड़क निर्माण कार्य में डंपर चलाते थे। शनिवार रात भी वह डंपर लेकर उसका बाजार की ओर जा रहे थे। रविवार तड़के करीब तीन बजे सनई- पकड़ी मार्ग पर उनका डंपर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसा इतना भीषण था कि हरिशंकर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

जेब में मिला आधार कार्ड, तब हुई पहचान रात के समय मार्ग पर आवाजाही कम होने के कारण किसी की नजर हादसे पर नहीं पड़ी। सुबह सूचना मिलने पर  पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डंपर के आसपास जांच के बाद चालक की जेब की तलाशी ली। उसमें मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हरिशंकर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिवार को सूचना दी।

थानाध्यक्ष मिथलेश राय ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार