नवीनतम
फीचर्ड
भारत
संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के उत्तर प्रदेश परिमंडल द्वारा विश्व संस्कृत सप्ताह का भव्य उद्घाटन विशेष कैंसिलेशन मोहर द्वारा सम्पन्न
संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के तत्वावधान में आज जी.पी.ओ. लखनऊ के फिलेटेली कक्ष में विश्व संस्कृत सप्ताह (25 अगस्त से 31 अगस्त 2026) का उद्घाटन समारोह गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ।
लखनऊ, 25 अगस्त 2026:* संस्कृतभारती अवध प्रान्त के प्रयास से भारतीय डाक विभाग के तत्वावधान में आज जी.पी.ओ. लखनऊ के फिलेटेली कक्ष में विश्व संस्कृत सप्ताह (25 अगस्त से 31 अगस्त 2026) का उद्घाटन समारोह गरिमामय रूप से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश परिमंडल के मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल श्री अजय सिंह चौहान जी ने रिमोट का बटन दबाकर विशेष विरूपण का अनावरण किया।
इस अवसर पर *पोस्ट मास्टर जनरल श्री सुनील कुमार राय जी, लखनऊ परिक्षेत्र* ,भारती अवध प्रान्त न्यास के अध्यक्ष *श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह जी* उपस्थित रहे। मुख्य पोस्टमास्टर जनरल श्री अजय सिंह चौहान जी ने कहा कि संस्कृत भाषा के उन्नयन एवं प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से डाक विभाग द्वारा जारी इस विशेष विरूपण को सभी प्रधान डाकघरों में एक सप्ताह तक आम जनता एवं *Philatelists* के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
पोस्ट मास्टर जनरल श्री सुनील कुमार राय जी ने इस अवसर पर संस्कृत को भारतीय संस्कृति की आत्मा बताते हुए कहा कि हमारे सभी प्राचीन ग्रंथ संस्कृत में हैं, यह देववाणी है, प्राचीनतम वाणी है। इस अवसर पर संस्कृतभारती पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के संगठन मंत्री *श्री प्रमोद पंडित जी*, अवध प्रान्त अध्यक्ष *डॉ. चंद्रभूषण त्रिपाठी जी* एवं न्यास सचिव *श्री शोभन लाल उकील जी* तथा Philatelists उपस्थित होकर समारोह की शोभा बढ़ाई।
swatantra prabhat lucknow news education news uttar pradesh news indian culture Lucknow Local News Cultural Event Jitendra Pratap Singh India Post Sanskrit Week Sanskrit Language Sanskrit Heritage Sanskrit Literature World Sanskrit Week Sanskrit Bharati Indian Postal Department Lucknow GPO Philately Philatelists Special Cancellation Sanskrit Promotion Ajay Singh Chauhan Sunil Kumar Rai Pramod Pandit Dr Chandrabhushan Tripathi Shobhan Lal Ukeel


Comments