"स्वतंत्र प्रभात" खबर का दिखा असर अधिशाषी अधिकारी अमिता सिंह द्वारा ठेकेदार को जारी किया गया नोटिस 

Mirzapur Swatantra Prabhat Picture
Published On

मीरजापुर। 

मिर्जापुर। अहरौरा नगर पालिका परिषद क्षेत्र में 2 करोड़ की लागत से बन रही नाले की अनियमितता के मुद्दे को एक दिन पूर्व स्वतंत्र प्रभात ने प्राथमिकता से छापा था जिसका असर देखने को मिला। नगर पालिका परिषद के  अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह द्वारा संज्ञान में लेकर सभी मनोनीत सदस्यों को आश्वासन दिया की नाला निर्माण के ठेकेदार को नोटिस जारी कर कार्य को सुधार करने या कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी जाएगी।

 

कार्य सरकार के मनसा अनुरूप ही होगा इसमें कोई समझौता नहीं होगा। सभी मनोनीत सदस्य नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केसरी और अधिशासी अधिकारी से मिलकर कार्य को तत्काल प्रभाव से रोकने और उचित कार्रवाई करने का अपील किया गया।जिसे नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वीकार कीया गया।
   सभासद का शपथ लेने के लगभग डेढ़ महीने बाद भाजपा व सहयोगी दल के पांचो मनोनीत सभासदो ने एक साथ नपा कार्यालय का दौरा कर नपाध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर भ्रष्टाचार पर जीरो टोलरेंस के

कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर की बढ़ीं मुश्किलें Read More कोचिंग सेंटर फायरिंग मामले में खान सर की बढ़ीं मुश्किलें

स्वतंत्र प्रभात

हलिया विकासखंड के मॉडल ग्राम पंचायतो के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया गया है जमीन पर हकीकत कुछ नहीं है।  Read More हलिया विकासखंड के मॉडल ग्राम पंचायतो के नाम पर सिर्फ कोरम पूरा किया गया है जमीन पर हकीकत कुछ नहीं है। 

शासन की नीति का स्मरण कराया और इसके हरसंभव अनुपालन किये जाने का संकल्प दुहराया।विदित हो कि पिछले दिनों नपा के मनोनीत सभासदों द्वारा वार्ड नंबर 6 नयी बाजार मे कराये जा रहे नाला निर्माण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और नागरिकों से संवाद स्थापित कर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने के बाद भ्रष्टाचार का जो खुला खेल ठेकेदार द्वारा खेला जा रहा था उसका पर्दाफाश किया था,उसी तारतम्य में सभासदो के दल द्वारा नगर मे अतीत में कराये गये कोटे का कार्यो का फाइल तलब किया गया और उसे जांच हेतु उपलब्ध कराने का हिदायत

आरजीआरएस पर शिकायत करने पर 15 दिन के बाद फर्जी फोटो अपलोड करके सचिव साहब ने झाड़ दिया अपना पल्ला।  Read More आरजीआरएस पर शिकायत करने पर 15 दिन के बाद फर्जी फोटो अपलोड करके सचिव साहब ने झाड़ दिया अपना पल्ला। 

 

अधिशासी अधिकारी को दिया, जिसके जबाब मे अधिशासी अधिकारी द्वारा शिघ्र ही सभी फाइलें उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया, इसके बाद सभासदों द्वारा नपाध्यक्ष से मुलाकात कर नाले के निर्माण को नये सिरे से करवाये जाने का मांग रखा और ठेकेदार का भुगतान तब तक नही किये जाने का मांग किया जब तक कि ठेकेदार मानक का पूर्ति नहीं करता,सभासदो के प्रतिनिधि मंडल में महेन्द्र अग्रहरि ,कृष्णा तिवारी, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, श्वेता सिंह ,सोनल सोनकर शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें