24 घंटे के भीतर बछिया चोरी का आरोपी गिरफ्तार,चोरी की बछिया बरामद

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 4 मार्च की रात चक अभयराम स्थित जितेन्द्र कुमार के घर के बाहर बंधी बछिया को खोलकर चोरी कर

Abhinav Shukla Picture
Published On

 
स्वतंत्र प्रभात राहुल जायसवाल की रिपोर्ट 
 
नैनी ,प्रयागराज नैनी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने बछिया चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बछिया बरामद कर ली।थाना नैनी क्षेत्र के ग्राम चक अभयराम निवासी जितेन्द्र कुमार भारतीया ने 7 मार्च को थाना नैनी में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात व्यक्ति उनके घर के बाहर बंधी बछिया को चोरी कर ले गया है।
 
इस संबंध में थाना नैनी पर मुकदमा अपराध संख्या 116/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया।पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए शनिवार को धनुआ पार्किंग मैदान से ग्राम भण्डरा निवासी मोहम्मद आरिफ (22) पुत्र स्व. मोहम्मद नईम को गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की सफेद रंग की बछिया बरामद की गई।
 
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 4 मार्च की रात चक अभयराम स्थित जितेन्द्र कुमार के घर के बाहर बंधी बछिया को खोलकर चोरी कर लिया था और उसे धनुआ मैदान में छिपाकर रखा था। शनिवार को वह बछिया को बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।पुलिस ने मामले की विवेचना के दौरान धारा 317(2) व 317(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
 
पुलिस द्वारा नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक बृजकिशोर गौतम, उपनिरीक्षक हर्ष कुमार, कुलदीप उपाध्याय, उत्कर्ष सिंह तथा कांस्टेबल आशीष यादव,नरेन्द्र पाल, विकास उपाध्याय और सागर परमार शामिल रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें