तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम कसने के लिए हाईवे के आठ स्थानों पर लगाया गया बैरियर 

Swatantra Prabhat UP Picture
Published On

कानपुर। कानपुर नगर में स्थित राष्ट्रीय राजमार्ग-34  पर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने हेतु बनायी गयी कार्ययोजना के तहत 08 स्थानों पर बैरियर स्थापितकरते हुए ड्यूटी लगायी गयी है, इसके अतिरिक्त तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर प्रत्येक 20 किमी पर 03 इंटरसेप्टर मोबाइल तैनात की गयी है जिनके माध्यम से तेज गति से चलने वाले वाहनों के विरुद्ध प्रवर्तनात्मक कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।
 
राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर 40 ट्रक, 11 बस, 91 चार पहिया / दो पहिया 142 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर 13 ट्रक, 13 बस,145 चार पहिया / दो पहिया 171 कुल वाहनों का ओवरस्पीड पर चालान किया गया।
यातायात नियमों का पालन न करने वालो पर की गई कार्यवाही का विवरण निम्न है रॉन्ग साइड 11, ट्रिपल सवारी टू व्हीलर 17,एचएसआरपी 1, अन्य 452 कुल 481वाहनो का चालान किया गया।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार