नैनी व्यापार मंडल के पदाधिकारीयों ने महामंडलेश्वर स्वामी विनयानंद जी का भव्य स्वागत किया 

Swatantra Prabhat Desk Picture
Published On

नैनी,प्रयागराज। श्री हरि धाम पीठाधीश्वर एवं निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी विनयानंद गिरी जी महाराज ने मंगलवार को नैनी क्षेत्र के भ्रमण पर थे। उसी दौरान उन्होंने मेवालाल बगिया स्थित एक प्रतिष्ठान पर पहुंचकर नैनी व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुभाष केसरवानी से मुलाकात की और क्षेत्र के सामाजिक व व्यापारिक विषयों पर चर्चा की।इसके पश्चात महामंडलेश्वर स्वामी विनयानंद गिरी जी महाराज कॉटन मिल तिराहा स्थित पत्रकार देवाशीष श्रीवास्तव के आवास पहुंचे,जहां उन्होंने पत्रकार की भतीजी मानसी श्रीवास्तव के विवाह की आशीर्वाद देते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर महाराज जी का फूल-मालाओं और जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया गया।
 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी विनयानंद गिरी जी महाराज ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और सत्य, सेवा व संस्कार के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्कारवान परिवारों से ही समाज को दिशा देने वाली पीढ़ी तैयार होती है।पत्रकार राहुल जायसवाल एवं पत्रकार देवाशीष श्रीवास्तव ने महाराज जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संतों का सान्निध्य जीवन को सकारात्मक ऊर्जा और नई दिशा देता है। उनके आशीर्वाद से परिवार को आत्मबल और प्रेरणा मिलती है।
 
वहीं समाजसेवी एवं व्यापारी नेता घनश्याम जायसवाल ने कहा कि महामंडलेश्वर जी का नैनी आगमन क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय है। उनके विचार समाज में नैतिकता, सेवा और समरसता को मजबूत करते हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार रवि पाठक,राहुल जायसवाल, राकेश गुप्ता, समाजसेवी पवन द्विवेदी,कमलेश यादव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार,व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। महाराज जी के सान्निध्य में पूरा वातावरण भक्तिमय और सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण नजर आया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें