अतीक के बेटे अली अहमद की बैरक में मिली नकदी, नैनी जेल के जेलर और चीफ वार्डन सस्पेंड!

Swatantra Prabhat Media Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
दयाशंकर त्रिपाठी की रिपोर्ट
 
केंद्रीय कारागार प्रयागराज नैनी की हाई सिक्योरिटीसेल में बंद  अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पास से नकदी मिलने के मामले में जेल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। डीआईजी जेल की जांच रिपोर्ट में दोषी पाए गए डिप्टी जेलर और एक चीफ वार्डन को डीआईजी जेल ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई बुधवार रात को की गई है। डीआईजी जेल ने मंगलवार को अली की बैरक की तलाशी की थी। बता दें केंद्रीय कारागार नैनी में  अतीक अहमद के बेटे अली बीते कई वर्षों से बंद है। जेल प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से उसे हाई सिक्योरिटी सेल में रखा हुआ है। साथ ही सेल की निगरानी के लिए 24 घंटे बंदी रक्षों की तैनाती की गई है।
 
हाई सिक्योरिटी सेल में बंद अली से बीते कई वर्षों से कोई मिलने नहीं आता है। कभी-कभी उसके अधिवक्ता उससे मिलने आते हैं। ऐसे में उसके पास नगदी कैसे पहुंची इसकी जानकारी होने पर जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मंगलवार को आनन फानन में उसके कमरे की तलाशी ली गई, जिसमें उसके पास से 1100 रुपये बरामद किए गए। जांच में प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर बुधवार की रात डिप्टी जेलर कांति देवी और चीफ वार्डन संजय द्विवेदी पर कार्रवाई की गई। इस पूरे मामले की विभागीय जांच की जा रही है।
 
 जेल प्रशासन का कहना है कि अली अहमद से कोई मिलने नहीं आता है। कभी-कभी उसके अधिवक्ता उससे मिलने आते हैं। उसके पास नगदी कैसे पहुंची यह जांच का विषय है।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें