पुरानी रंजीश को लेकर युवक के साथ मारपीट, मुकदमा दर्ज
संवाददाता दिलशाद अहमद
थाना क्षेत्र के गडेरिहा गेट पर पुरानी रंजीस को लेकर युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक सदरुद्दीनपुर गांव निवासी विजय बहादुर पुत्र श्याम देव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि भतीजा अमित जो परीक्षा देकर घर वापस आ रहा था
गडेरिहा गेट पर श्रीकान्त पुत्र बलदेव, शशिकान्त पुत्र रामचन्दर, सुदर्शन पुत्र विनय कुमार, दर्शन पुत्र विनय कुमार ने पुरानी रंजीस को लेकर मेरे भतीजे को गाली देते हुए लाठी डण्डे सरिया मारे पीटे है।
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Comments