वादे है वादों का क्या?
जब चुनाव के दौरान किये गए वादे पूर्ण नही होते है।
चुनावी घोषणा पत्र वादों का पुलिंदा भर होते है,राजनीतिक दल उसे भुला देते है और मीडिया भी याद नही कराता भारतीय राजनीति में घोषणा पत्र का रिवाज उतना ही पुराना है जितना कि आम चुनाव।इसे 1937 से शुरू माना जा सकता है।हर चुनाव में दावेदार दल अपनी घोषणाए करते है।जिसे घोषणा पत्र कहा जाता है।यह एक नैतिक दस्तावेज होता है।मतदाता को आश्वासन स्वरूप होता है।दल उससे बंधा रहता है।उम्मीद की जाती है कि वह सत्ता में रहे या विपक्ष में,अगले चुनाव तक घोषणा पत्र के दो पाटों के बीच दल की गतिविधिया चलती रहे।क्या ऐसा होता है?
अनुभव सुखद नहीं है। सच यह है कि चुनाव से पहले घोषणा पत्र में बड़े वादे किए जाते हैं। उसके बाद उसे कोई देखता तक नहीं है। मीडिया भी दलों को उसके घोषणा पत्र की याद नहीं दिलाता। घोषणा पत्र का कोई महत्व ही नहीं रह जाता। इसे सिर्फ एक नेता अपनी सहजता में स्वीकार किया करते थे। वे चौधरी चरण सिंह थे। वे कहा करते थे कि घोषणा पत्र को कौन पढ़ता है। तब इसे एक मजाक माना जाता था। जैसे-जैसे समय बीता है, चौधरी चरण सिंह सच साबित हो रहे हैं। चुनावी घोषणा पत्र रस्मअदायगी से ज्यादा की कोई अहमियत नहीं रह गई है।
2027 में करीब पांच विधानसभा चुनाव होने है।उत्तरप्रदेश भी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में है।इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीडीए का घोषणा पत्र जारी किया है।महिलाओं को सालाना 40 हजार और 25 लाख सरकारी नौकरी।बेटी के जन्म पर 10 ग्राम सोना और स्नातकों को पांच हजार रुपये। नौकरी मिलने तक पांच हजार रुपये दिए जाएंगे।किसानों का कर्ज माफ की घोषणा भी की है।सालाना एक लाख करोड़ रुपये योजनाओ पर खर्च करने का भरोसा दिलाया है।
लेकिन अखिलेश ने यह नही बताया कि पांच वर्ष में 5 लाख करोड़ रुपये कहा से आएगा?इस तरह से ढकोसला और छलावे से वोट हासिल नही किये जा सकते है।अखिलेश यादव समाजवादी ड्रामे के मुख्य सूत्रधार रहे है।जिस तरह से मुलायमसिंह मुख्यमंत्री रहते अपने पद का बहुत फायदा उठाया था,उसका बदला जनता ने ले लिया था।इतना होने पर भी घोषणा पत्र का जारी होना रुका नहीं है। उत्तर प्रदेश के चुनाव में पहले भी सपा ने अपना घोषणा पत्र जारी किया था। उस पर मीडिया ने टिप्पणी की कि दक्षिण भारत खासकर तमिलनाडु की सपा ने नकल की थी। यानी खैरात बांटने की हर संभव घोषणा कर दी थी। घोषणा पत्र एक कागज का पुलिंदा है ।घोषणा करना ठीक है लेकिन उस समय जनता विरोध करने लगती है जब चुनाव के दौरान किये गए वादे पूर्ण नही होते है।
सपा के घोषणा पत्र को भाजपा ने ढकोसला बताया है और कहा कि जनता सपा का जंगलराज नही भूली है। अखिलेश यादव अंधविश्वास में जीते हैं। इसके प्रमाण की जरूरत नहीं है। सिर्फ निशान लगाकर बता देना ही काफी है। मुख्यमंत्री के अपने कार्यकाल में वे नोएडा में कदम रखने से बचते रहे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब मेरठ हाईवे को एक्सप्रेसवे बनाने का शिलान्यास किया तब सब आए। सिर्फ मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ही गायब थे। जबकि पश्चिम उत्तर प्रदेश और देश की राजधानी के करोड़ों निवासियों के लिए वह अवसर असाधारण था।
उम्मीद का अवसर था। रोज-रोज के जाम और उसकी परेशानी से मुक्ति दिलाने की उम्मीदों का वह अवसर था। लेकिन किसी टोटके के डर से अखिलेश यादव नहीं आए। क्योंकि उनके दिमाग के किसी कोने में यह बात बैठ गई है कि जो मुख्यमंत्री नोएडा जाएगा वह कुर्सी गंवा बैठेगा। जाहिर है, कुर्सी का मोह बड़ा है।अखिलेश के पास राज्य के विकास का कोई विजन नही है।बस,गणित लगाकर दलित,पिछडे से कितना वोट मिल सकता है? मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास और राज्य को आर्थिक स्वावलंबी बनाने का प्रयास सराहनीय रहा है।
कानून व्यवस्था पर सरकार की पकड़ और राज्य में अमन चैन के लिए वर्तमान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फिर से तीसरी बार सरकार बनाने का वादा कर चुके है।उतरप्रदेश का चुनाव देश के लिए अहम है।पिछली सरकारों का जंगलराज से जनता में एक ख़ौफ़ बना हुआ है कि इस बार अगर विपक्ष सता में आएगा तो जीना दुश्वार हो जाएगा। क्योकि इनके शासनकाल में बेटियों की सुरक्षा पर प्रश्नचिन्ह लगा हुआ था।पिछले चुनाव में कांग्रेस सपा गठबंधन से उत्तरप्रदेश में नया राजनीतिक प्रयोग शुरू हुआ था।क्योंकि वो परस्पर विरोधी गठबंधन था।मुलायम को कांग्रेस फूटी आंख नही सुहाती थी।
उसके बाद भी कांग्रेस और सपा के गठबंधन में दोनों दल को हार का सामना करना पड़ा था।उसी नक्शे कदम पर फिर से गठबंधन करने जा रहे है। पिछले गलती फिर से दोहरा रहे है।इस मायने में इतिहास को नकारने की यह कोशिश है या राजनीतिक विवशता?कांग्रेस का वर्चस्व 1967 में टूटा।तब गैरकांग्रेसवाद का प्रयोग प्रारम्भ हुआ।उसी के राजनीतिक परिणाम थे ,मुलायम सिंह यादव।उस प्रयोग ने ही अनेक टेड़े-मेढ़े खतरनाक रास्ते पार किए।कांग्रेस को हाशिये पर पहुंचा दिया।फिर गलती दोहरा रहे है।
कांतिलाल मांडोत
#YOGIADITYANATH #LawAndOrder #SwatantraPrabhat #UPPolitics #WomenEmpowerment #UPDevelopment #SamajwadiParty #BJP #AkhileshYadav #IndianPolitics #PoliticalDebate #UPAssemblyElection #GovernmentJobs #VoterAwareness #CongressSPAlliance #PoliticalAlliance #ElectionCampaign #UttarPradeshElection2027 #PDAManifesto #ElectionManifesto #PoliticalPromises #ElectionPromises #FarmersLoanWaiver #FreebiesPolitics


Comments