कड़ाके की ठंड में मजदूरों को मुफ्त आश्रय देगी योगी सरकार

1 दिसंबर से 18 महानगरों में खुलेंगे अस्थायी लेबर अड्डे, बिस्तर-कंबल के साथ मिलेगा निशुल्क गर्म भोजन

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। कड़ाके की ठंड में निर्माण और प्रवासी श्रमिकों को राहत देने के लिए योगी सरकार 1 दिसंबर से प्रदेश के 18 महानगरों में निशुल्क अस्थायी लेबर अड्डे शुरू करेगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर श्रमिक सुविधा केंद्र योजना के तहत ये केंद्र 31 जनवरी 2027 तक संचालित होंगे। इसके लिए चयनित प्रत्येक जनपद को 10 लाख रुपये का अग्रिम बजट जारी किया गया है।

गोरखपुर, आगरा, अलीगढ़, अयोध्या, बरेली, फिरोजाबाद, गाजियाबाद, झांसी, कानपुर नगर, लखनऊ, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, प्रयागराज, सहारनपुर, शाहजहांपुर, वाराणसी और गौतमबुद्धनगर में ये केंद्र खोले जाएंगे। श्रम विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. आशीष कुमार गोयल ने संबंधित जिलाधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं।

योजना का लाभ राजमिस्त्री, बेलदार, मजदूर, बढ़ई, प्लंबर, पेंटर, इलेक्ट्रिशियन, लोहार और टाइल्स कारीगर सहित निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों को मिलेगा। खास बात यह है कि श्रम विभाग में पंजीकरण नहीं होने पर भी वैध पहचान पत्र दिखाकर निशुल्क रात्रि विश्राम किया जा सकेगा। केंद्रों पर श्रमिकों के पंजीकरण और सरकारी कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

जिलाधिकारी श्रमिकों की संख्या और स्थानीय जरूरत के अनुसार केंद्रों की संख्या और स्थान तय करेंगे। इन्हें रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, श्रमिक मंडियों, बड़े निर्माण स्थलों और औद्योगिक क्षेत्रों के पास स्थापित किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र की क्षमता 30 या 60 बेड होगी। महिला और पुरुष श्रमिकों के ठहरने की अलग-अलग सुरक्षित व्यवस्था की जाएगी।

भोजपुरी गीतों में हथियारों और जातीय दबदबे का महिमामंडन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 45 के खिलाफ एफआईआर Read More भोजपुरी गीतों में हथियारों और जातीय दबदबे का महिमामंडन करने वालों पर पुलिस की कार्रवाई, 45 के खिलाफ एफआईआर

केंद्रों पर श्रमिकों को गद्दा, चादर, तकिया और कंबल के साथ स्वच्छ पेयजल, शौचालय और स्नानागार की सुविधा निशुल्क मिलेगी। इसके अलावा पात्र श्रमिकों को रात में ताजा, गर्म और पौष्टिक भोजन भी दिया जाएगा। भोजन पर प्रति श्रमिक अधिकतम 70 रुपये खर्च निर्धारित किया गया है।

डीआइजी के निर्देश के बावजूद जदिया थाने में निजी व्यक्ति की कथित सक्रियता, गोपनीय अभिलेखों तक पहुंच पर सवाल Read More डीआइजी के निर्देश के बावजूद जदिया थाने में निजी व्यक्ति की कथित सक्रियता, गोपनीय अभिलेखों तक पहुंच पर सवाल

योजना के संचालन के लिए उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के उपकर कोष से धनराशि आवंटित की गई है। दो माह के संचालन के लिए 30 बेड वाले केंद्र पर 5.92 लाख और 60 बेड वाले केंद्र पर 8.32 लाख रुपये खर्च निर्धारित किए गए हैं।

बिना वैध लाइसेंस चल रहे मेडिकल संस्थान पर छापेमारी, 85 हजार की 161 प्रकार की दवाएं जब्त Read More बिना वैध लाइसेंस चल रहे मेडिकल संस्थान पर छापेमारी, 85 हजार की 161 प्रकार की दवाएं जब्त

केंद्रों की निगरानी जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी और श्रम विभाग के अधिकारी करेंगे। उपस्थिति रजिस्टर और जियो-टैग तस्वीरों से लाभार्थियों व भोजन वितरण का सत्यापन किया जाएगा। प्रत्येक केंद्र पर योजना, बेड क्षमता, उपलब्ध सुविधाओं और जिम्मेदार अधिकारियों के संपर्क नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें