रेडविगहा गांव में चोरों का आतंक, 25 पोल का बिजली तार काट ले गए चोर

बिजली आपूर्ति ठप होने से रबी फसल की सिंचाई पर संकट, महंगे डीजल से पटवन करना किसानों के लिए बनी मजबूरी

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

धनरुआ (पटना)। धनरुआ थाना क्षेत्र की पभेड़ा पंचायत अंतर्गत रेडविगहा गांव में अज्ञात चोरों ने बिजली विभाग को बड़ी क्षति पहुंचाते हुए करीब 25 पोल का एलटी (LT) विद्युत तार काट लिया। घटना बीती रात की बताई जा रही है। तार चोरी होने के बाद गांव की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों के साथ-साथ किसानों की परेशानी भी बढ़ गई है।

बताया जाता है कि वर्तमान में रबी फसल की बुआई और सिंचाई का महत्वपूर्ण समय चल रहा है। ऐसे में बिजली आपूर्ति बाधित होने से गांव के सैकड़ों एकड़ खेतों में लगी फसलों की सिंचाई प्रभावित हो रही है। किसानों के सामने अब फसल बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है।बिजली आपूर्ति ठप होने से रबी फसल की सिंचाई पर संकट, महंगे डीजल से पटवन करना किसानों के लिए बनी मजबूरी स्थानीय किसान धनंजय यादव, गोपाल, धर्मेंद्र कुमार यादव, कुमार राम, बाबू जी और संजय कुमार ने बताया कि रबी फसल की सिंचाई का समय चल रहा है। बिजली का तार चोरी हो जाने से खेतों में पटवन का काम पूरी तरह प्रभावित हो गया है। किसानों का कहना है कि महंगे डीजल से सिंचाई करना छोटे और गरीब किसानों के लिए संभव नहीं है। ऐसे में समय पर पटवन नहीं होने से फसल उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।

घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के वरीय अधिकारियों और धनरुआ थाना प्रशासन से मामले की शीघ्र जांच कर चोरों की पहचान करने तथा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही विभाग से जल्द नया तार लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की अपील की है, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें