लोकतंत्र को अस्थिरता की आग में झोंकने की कोशिश कर रहा विपक्ष: योगी

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर साधा निशाना, गाजियाबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में होंगे शामिल

हर्षिता यादव  Picture
Published On

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जनता लगातार कांग्रेस और इंडी गठबंधन को नकार रही है, इसके बावजूद विपक्षी दल देश के महान लोकतंत्र को अराजकता, अस्थिरता और अव्यवस्था की आग में झोंकने का प्रयास कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र देश की सबसे बड़ी ताकत है, जो जनता के विश्वास, संवैधानिक मर्यादाओं और जनादेश के सम्मान पर आधारित है। लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती के लिए इन मूल्यों का संरक्षण जरूरी है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों की गतिविधियां लोकतांत्रिक परंपराओं के विपरीत हैं।

योगी आदित्यनाथ ने बताया कि वह गुरुवार को गाजियाबाद में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि इस पदयात्रा के माध्यम से लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की मर्यादा और जनादेश की सर्वोच्चता का संदेश दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। लोकतंत्र की असली ताकत जनता का विश्वास और उसकी सक्रिय भागीदारी है। उन्होंने लोकतांत्रिक संस्थाओं और संवैधानिक परंपराओं के सम्मान को देश की मजबूती के लिए आवश्यक बताया।

सारण की बेटी सरस्वती कुमारी बनीं पटना की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं Read More सारण की बेटी सरस्वती कुमारी बनीं पटना की नई जिला शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा विभाग में कई महत्वपूर्ण पदों पर दे चुकी हैं सेवाएं

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें