सरयू पार के खाटू श्याम धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ ध्वजारोहण, 22 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ

निर्माणाधीन मंदिर के पूर्ण होने पर में खाटू श्याम, राधे-कृष्ण व माता भुवनेश्वरी की होगी प्राण-प्रतिष्ठा

BIHAR SWATANTRA PRABHAT Picture
Published On

एकमा (सारण)। सारण जिले के मांझी प्रखंड के सरयूपार गांव में निर्माणाधीन खाटू श्याम धाम में आगामी 22 फरवरी 2027 से प्रस्तावित पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ सह प्राण-प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसको लेकर शनिवार को पीताम्बरा पीठ, सीतामढ़ी के चेयरमैन लक्षमण जी महाराज की देखरेख में वैदिक आचार्यों क्रमशः आचार्य केशव पाराशर, नितेश तिवारी, प्रेम प्रतिहस्त आदि के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण व जयकारा के साथ विधिवत ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान यजमान के रूप में नरेंद्र कुमार दुबे शामिल हुए।

लक्षमण जी महाराज ने बताया कि महायज्ञ के दौरान नवनिर्मित मंदिर में खाटू श्याम के साथ राधे-कृष्ण एवं माता भुवनेश्वरी की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की जाएगी। उन्होंने कहा कि पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के लिए आगामी 21 फरवरी 2026 को कलश यात्रा निकल जाएगी।  कार्यक्रम के दौरान मौजूद  मांझी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश कुमार प्रसाद ने बताया कि पीतांबरा पीठ सीतामढ़ी के अध्यक्ष लक्षमण जी महाराज के शिष्य राजनेता अश्विनी कुमार चौबे के अलावा कई अन्य राजनेता एवं भोजपुरी सिने स्टार खेसारी लाल सहित अन्य काफी संख्या में भोजपुरी सिने स्टार शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सरयूपार गांव  में स्थापित हो रहा यह खाटू श्याम धाम मंदिर सारण जिले ही नहीं, बल्कि बिहार के लिए भी धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र बन सकता है।सरयू पार के खाटू श्याम धाम में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुआ ध्वजारोहण, 22 फरवरी से शुरू होगा पांच दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ

इससे पूर्व ग्रामीणों एवं क्षेत्र के लोगों ने लक्षमण जी महाराज तथा उनके साथ पहुंचे वैदिक आचार्यों व अतिथियों का फूलमाला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मांझी के प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, राष्ट्रीय एथलीट विकास सिंह राठौर, आरएसएस के एकमा प्रखंड अध्यक्ष अरविंद सिंह उर्फ अंतिम सिंह, पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज, मांझी प्रखंड डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष राम नारायण सिंह, चेंफूल पंचायत के पैक्स अध्यक्ष संत सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि इस मंदिर के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और यह श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा।


कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं संचालन कृष्णा सिंह उर्फ काका ने किया। मौके पर मांझी के प्रमुख प्रतिनिधि राजेश प्रसाद, पूर्व मुखिया देवेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद धर्मेंद्र सिंह समाज, नेशनल एथलीट विकास सिंह राठौर, शिक्षक कमल सिंह सेंगर, अरविंद कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, राम नारायण सिंह, प्रभुनाथ प्रसाद, भूषण कुमार, हृदया लाल यादव, अजय पांडेय, अजय सिंह, अशोक सिंह, कन्हैया तिवारी, कौशल सिंह, दिलीप सिंह, संत सिंह, लक्षमण यादव, चंदन मिश्रा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु, क्षेत्रीय गणमान्य, ग्रामीण व विभिन्न मीडिया समूहों के प्रतिनिधि गण मौजूद रहे।

बिचुआ भूड़ में 10 घंटे चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 10 अवैध तमंचे बरामद Read More बिचुआ भूड़ में 10 घंटे चला पुलिस का सर्च ऑपरेशन, 10 अवैध तमंचे बरामद

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें