70वीं जनपद  एवं मंडल स्तरीय विद्यालयीय  एथलेटिक्स  प्रतियोगिता  शुभारंभ

70 वीं जनपदीय/ मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय चार दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता  मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में शनिवार से प्रारंभ हुई ।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
ब्यूरो प्रयागराज 
 
70 वीं जनपदीय/ मंडलीय माध्यमिक विद्यालयीय चार दिवसीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता  मदन मोहन मालवीय स्टेडियम प्रयागराज में शनिवार से प्रारंभ हुई ।
 
उद्घाटन समारोह के अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज डॉ संतोष कुमार राय ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का स्वागत किया और अपने स्वागत भाषण के दौरान प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए कहा की पाठ्यक्रम की गतिविधियों के साथ-साथ छात्र एवं छात्राएं खेल कूद गतिविधियों के माध्यम से भी खुद को साबित करने का प्रयास करते रहे यह हम सबके लिए गर्व का क्षण होगा ‌।
 
 खिलाड़ियों से रूबरू होते हुए  अपने उद्बोधन में उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा की प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों को लगातार परिश्रम करते रहना चाहिए शिक्षा के साथ खेल का संयोजन शीर्ष पर ले जाने में मदद करता है। उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक प्रयागराज की भी प्रशंसा करते हुए उनके द्वारा बेहतर आयोजन को लेकर प्रसन्नता जाहिर किया। श्री पाल  का  स्वागत जिला विद्यालय निरीक्षक  डॉ संतोष कुमार राय ने बुके देकर किया , बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, सह जिला विद्यालय निरीक्षक अजय कुमार गिरी ,सह जिला विद्यालय निरीक्षक  जितेंद्र प्रताप सिंह, सह जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज केसरी प्रशासनिक अधिकारी राजीव यादव,  का बैज और कैप लगाकर खेल सचिव ब्रजेश चंद्र श्रीवास्तव ने स्वागत किया ।
 
कार्यक्रम का संचालन  प्रभाकर त्रिपाठी ने किया।
 
संचालन के दौरान सहयोगी की भूमिका में अरुण पांडे, अजय यादव और उमेश खरे भी रहे। इस अवसर पर बालिका खेल सचिव रंजना सिंह,शशि वाला चौधरी, अजय सिंह यादव , रविंद्र मिश्रा, अकील अब्बास, डॉ अनूप श्रीवास्तव उमेश खरे,  रवि शंकर,  बुलंद प्रताप, प्रसून सिंह , मुकेश सिंह  हसबीन अहमद, वेदराज पाल, अरविंद गौतम, राकेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ अंजना , अंकित, मोहम्मद अब्बास, गंगाधर यादव, गालिब , हरिलाल,  रामसागर मौर्य,  सुरेश सिंह,  राजेश सरोज  , वशिष्ठ मुनि मिश्रा, सोनू सिंह, अखिलेश पांडे,  धर्मेंद्र सिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे । 
 
 
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें