जानकी सेठ, विजय गुप्ता और ध्रुव गुप्ता की मेहनत लाई रंग, विशेष आकर्षण रहा कटरा चौराहे का दुर्गा पूजा महोत्सव

भव्य जागरण में अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या समेत आसपास के जनपदों से पहुंचे हजारों श्रद्धालु, मां जगदंबिका की महाआरती में उमड़ा भक्तों का सैलाब

Abhinav Shukla Picture
Published On

शुकुल बाजार, अमेठी। अमेठी जनपद के शुकुल बाजार कस्बे में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव इस वर्ष भी श्रद्धा, भक्ति और भव्यता के कारण विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहा। कस्बे के कटरा चौराहे पर सजे आकर्षक पंडाल और भव्य सजावट ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। वहीं, जानकी सेठ, विजय गुप्ता, ध्रुव गुप्ता और शुभम कौशल के प्रयासों एवं सहयोग से आयोजित भव्य जागरण कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
 
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर आयोजित इस महोत्सव में अमेठी के अलावा बाराबंकी, अयोध्या तथा आसपास के कई जनपदों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। जागरण के दौरान भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आए। पंडाल की आकर्षक साज-सज्जा और धार्मिक आयोजन ने लोगों को विशेष रूप से आकर्षित किया। आयोजन की सफलता में समिति के सदस्यों और सहयोगियों की मेहनत साफ तौर पर दिखाई दी।
 
महोत्सव के अंतिम दिन जगत जननी मां जगदंबिका की भव्य महाआरती आयोजित की गई। इसमें रियल एस्टेट कारोबारी शुभम शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार सुशील कुमार मिश्रा, रजत शुक्ला, सत्यम शुक्ला, अंकुर मिश्रा, अभय शुक्ला, पत्रकार विकास शुक्ला, अहम मिश्रा, तनमय शुक्ला सहित हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर मां भगवती की आरती उतारी और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
 
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए बाजार शुक्ल के थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। पुलिस टीम लगातार सतर्क रही और भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से जुटी रही। पुलिस की सक्रियता और आयोजकों के सहयोग से दुर्गा पूजा महोत्सव एवं भव्य जागरण का कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।
 
कटरा चौराहे का यह आयोजन धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और आपसी भाईचारे का प्रतीक बना। आयोजकों की मेहनत और श्रद्धालुओं के उत्साह ने महोत्सव को यादगार बना दिया।

About The Author

Post Comments

Comments