इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर प्यार और शादी; तीन बच्चों के पिता की दूसरी शादी पर पहली पत्नी ने सरेआम उठाई चप्पल
त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, प्रेमी-प्रेमिका को पुलिस थाने ले गई
त्रिवेणीगंज। इंस्टाग्राम पर चार साल पहले हुई दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। इसके बाद प्रेमी-प्रेमिका ने शादी करने का फैसला कर लिया। लेकिन प्रेमी पहले से शादीशुदा निकला और तीन बच्चों का पिता भी है। शनिवार को दोनों जब कोर्ट मैरिज करने के लिए त्रिवेणीगंज अनुमंडल कार्यालय पहुंचे, तो वहां जमकर हंगामा हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पहली पत्नी ने पति के सामने सरेआम चप्पल उठा ली। इसके बाद मौके पर पहुंची त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई।
जानकारी के अनुसार, प्रेमी गुडेश कुमार, पिता रूपनारायण यादव, रजगांव वार्ड नंबर पांच का निवासी है। उसने बताया कि करीब चार साल पहले इंस्टाग्राम के माध्यम से उसकी दोस्ती लवली कुमारी उर्फ काजल से हुई थी। सोशल मीडिया पर बातचीत के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में प्रेम संबंध स्थापित हो गया। शनिवार को दोनों मिलने के लिए त्रिवेणीगंज बाजार पहुंचे थे, जहां उन्हें पकड़ लिया गया।
वहीं, लवली कुमारी उर्फ काजल ने बताया कि मिलने के दौरान उसके पिता फूलचंद शाह ने दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें गुड़िया पंचायत के लवढ़ी वार्ड नंबर नौ ले जाया गया, जहां पंचायत के माध्यम से दोनों की शादी करा दी गई। इसके बाद दोनों कोर्ट मैरिज करने के लिए अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे।
पहली पत्नी के पहुंचते ही मचा हंगामा
अनुमंडल कार्यालय परिसर में दोनों के पहुंचने की जानकारी मिलने पर गुडेश की पहली पत्नी किरण देवी भी वहां पहुंच गईं। पति को दूसरी शादी करने की कोशिश करते देख वह आक्रोशित हो गईं और सरेआम चप्पल उठा ली। इस घटनाक्रम को देखने के लिए परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई और हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई।
Read More कांग्रेसियों ने देर रात महात्मा गांधी मूर्ति पर केंडल जलाकर बहिन अंकिता भंडारीको दी श्रदांजलिबताया गया कि गुडेश कुमार और किरण देवी के तीन बच्चे हैं। इनमें 10 वर्षीय बेटी आरुषि कुमारी, सात वर्षीय बेटा निश्चय राज और चार वर्षीय बेटा ऋषभ शामिल हैं।
घटना की सूचना पर त्रिवेणीगंज थाने की गश्ती पुलिस अनुमंडल कार्यालय परिसर पहुंची और संबंधित लोगों को अपने साथ थाने ले गई। मामले में पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जानकारी नहीं मिल सकी है।
मामले को लेकर प्रभारी थाना अध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि दोनों पक्षों को बुलाया गया है पूछताछ की जा रही है


Comments