विद्युत पेंशनर्स परिषद, (उ.प्र.) द्वारा 38वाँ वार्षिक अधिवेशन का आयोजन।
(उ.प्र. सोसाइटीज रजिस्ट्रेशन अधिनियम 21/1860 के अधीन पंजीकृत संख्या 708) (उ.प्र. राज्य विद्युत परिषद के पत्रांक 2004 औस/17/रा.वि.प./98-1077/59, दिनांक 10-3-98 द्वारा मान्यता प्राप्त)
लखनऊ। राजधानी लखनऊ कार्यालय, पूर्ववर्ती उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद के पेंशनरों/पारिवारिक पेंशनरों का 38वाँ वार्षिक अधिवेशन दिनांक 27 अक्टूबर, 2026 को गाँधी भवन प्रेक्षागृह रेजीडेन्सी के सामने लखनऊ में प्रातः 9 बजे से प्रारम्भ होगा, सम्मेलन के मुख्य अतिथि नितीश कुमार (आई.ए.एस), प्रबन्ध निदेशक, उ०प्र० पावर कारपोरेशन लि० विशिष्ट अतिथि डा० जॉन मथाई, निदेशक (का०प्र० एवं प्रशा०), उ०प्र० पावर कारपोरेशन लि० तथा हरजीत सिंह, निदेशक (का.प्र. एवं प्रशा.), उ०प्र० पावर ट्रान्समिशन कारपोरेशन लि० होंगें। इस सम्बन्ध में विद्युत पेंशनर्स परिषद उ०प्र० के अध्यक्ष भारत भूषण गोयल, उपाध्यक्ष आर.बी. लाल एवं विपिन बिहारी मिश्रा तथा प्रमुख महासचिव कप्तान सिंह ने बताया कि इस वर्ष 80 वर्ष आयु पूर्ण कर चुके पेंशनरों को लगभग 200 लोंगों को पेंशनर्स गौरव सम्मान सम्मानित किया जायेगा सम्मेलन में प्रदेश के कोने-कोने से आये सैकड़ों पेंशनरों की भागीदारी करेंगे। प्रमुख महासचिव कप्तान सिंह ने पेंशनरों की कुछ प्रमुख माँगें/समस्याओं के निस्तारण हेतु मुख्य अतिथि के सम्मुख मॉग पत्र के रूप में प्रस्तुत करेंगे। प्रमुख समस्याओं में मंहगाई राहत पर जारी शासनादेश सीधे कोषागार से लागू करने, राजकीय पेंशनर्स सलाहकार समिति में रखे जाने, विधवा पुत्रबधू को पारिवारिक पेंशनर्स की पात्रता सूची में जोड़ने, चिकित्सा भत्ता प्रत्येक माह पेंशनरों के खाते में हस्तर्तारित करने आदि का उल्लेख प्रेस वार्ता में किया जाएगा।
breaking news hindi news lucknow news UP Government local news uttar pradesh news public welfare Lucknow Latest News dearness relief Pension Benefits Employee Welfare Lucknow Events Senior Citizens Retirement Benefits Electricity Pensioners Pensioners Conference 2026 38th Annual Convention Uttar Pradesh State Electricity Board UP Power Corporation Limited UPPTCL Vidyut Pensioners Parishad Uttar Pradesh Bharat Bhushan Goyal R B Lal Vipin Bihari Mishra Captain Singh Nitish Kumar IAS Dr John Mathai Harjeet Singh Pensioners Welfare Pensioners Gaurav Samman Pensioners Felicitation Ceremony Family Pensioners Pensioners Demands Medical Allowance Family Pension Eligibility Widow Daughter-in-Law Pension Pensioners Advisory Committee Gandhi Bhawan Auditorium Lucknow Government Employees Pension Pensioners Association Pensioners Issues Pensioners Meeting


Comments