कोन में अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का भव्य शुभारंभ

जनसेवा, जनसमस्याओं का समाधान एवं न्यायसंगत मार्गदर्शन के संकल्प के साथ यह पहल विधानसभा राबर्ट्सगंज में जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  संवाददाता

कोन/ सोनभद्र 

सोमवार को विधानसभा राबर्ट्सगंज (401), जनपद सोनभद्र के कोन में अपना दल (एस) के जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अभिषेक चौबे (अधिवक्ता हाईकोर्ट एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष विधि मंच अपना दल एस) ने कहा कि विधानसभा राबर्ट्सगंज अंतर्गत कोन में जनसम्पर्क कार्यालय एवं नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र का शुभारंभ किया गया ।जनसेवा, जनहित और आमजन को न्यायसंगत मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक ने धंधरौल बांध स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण Read More जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धंधरौल बांध स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

इसका मुख्य उद्देश्य क्षेत्र का कोई भी व्यक्ति अपनी समस्या लेकर आए, तो उसकी बात गंभीरता से सुनीं जाए और उसके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाए। विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद लोगों को कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी और उचित विधिक परामर्श उपलब्ध कराने में यह केंद्र सहायक बनेगा।

राम जन्म पर गूंजे जयकारे तो राम विवाह ने बांधा समां  Read More राम जन्म पर गूंजे जयकारे तो राम विवाह ने बांधा समां 

अपना दल (एस) सदैव सामाजिक न्याय, समान अवसर और वंचित वर्गों के अधिकारों की आवाज को मजबूती से उठाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। जनसम्पर्क कार्यालय जनता और संगठन के बीच एक मजबूत सेतु के रूप में कार्य करेगा, जहाँ आमजन अपनी समस्याएँ रख सकेंगे। 

सुरियावां पुलिस ने पीड़िता के खाते में वापस कराए 89 हजार रुपये Read More सुरियावां पुलिस ने पीड़िता के खाते में वापस कराए 89 हजार रुपये

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे शोभनाथ गुप्ता ग्राम प्रधान ( प्रशासक) करईल ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र की जनता से सीधा संवाद स्थापित करना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा जरूरतमंद लोगों को विधिक जानकारी एवं परामर्श उपलब्ध कराने में सहयोग करना है। जनसम्पर्क कार्यालय के माध्यम से आमजन की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुँचाने और उनके समाधान के लिए सार्थक प्रयास करने की दिशा में कार्य किया जाएगा।

 कार्यालय की स्थापना से क्षेत्रवासियों को अपनी समस्याओं एवं कानूनी विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त करने के लिए एक स्थानीय संपर्क केंद्र उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है। नि:शुल्क विधि परामर्श केंद्र विशेष रूप से उन लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध हो सकता है, जिन्हें कानूनी प्रक्रियाओं की जानकारी एवं उचित मार्गदर्शन की आवश्यकता है।

जनसेवा, जनसमस्याओं का समाधान एवं न्यायसंगत मार्गदर्शन के संकल्प के साथ यह पहल विधानसभा राबर्ट्सगंज में जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से आलोक पांडेय कार्यवाहक प्रदेश सचिव युवा मंच अपना दल एस, जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, प्रवीण त्रिपाठी, जिला महासचिव सुरेंद्र राजपूत व पुष्पराज सिंह पटेल , नीरज सिंह पटेल,अंशु तिवारी , अखिलेश पटेल, राकेश पटेल,लवकुश पटेल, रामकृष्ण गुप्ता, सुनेश गुप्ता, रंजो देवी, पूनम देवी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार