आधुनिक तकनीक से तैयार हुई मां दुर्गा की  प्रतिमा, विद्यार्थियों की हुनर की हो रही सराहना

शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बर्डपुर में आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात  संवाददाता
 
सिद्धार्थनगर।
 
शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर स्वामी विवेकानन्द उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बर्डपुर में आधुनिक तकनीक और धार्मिक आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला। विद्यालय के कंप्यूटर लैब के शिक्षक के मार्गदर्शन में प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने मां दुर्गा की आकर्षक इलेक्ट्रॉनिक प्रतिमा तैयार कर अपनी तकनीकी दक्षता, रचनात्मक सोच और नवाचार का परिचय दिया। विद्यार्थियों की इस पहल ने पारंपरिक भक्ति को आधुनिक तकनीक से जोड़ने का संदेश दिया है। कंप्यूटर लैब के शिक्षक के निर्देशन में तैयार की गई इस प्रतिमा के माध्यम से विद्यार्थियों को अपने हुनर को व्यवहार में उतारने का अवसर मिला और सभी ने सराहा। आधुनिक तकनीक से मां दुर्गा की अलौकिक प्रतिमा तैयार करने में श्यामरी जायसवाल, अंशू यादव, पूजा मौर्य , नैन्सी मद्देशिया, अंचल चौधरी, अराध्या गुप्ता, साक्षी गुप्ता, सलोनी, मैनाज, शिवानी, , संध्या भारती, दिशा, वैष्णवी, गोरख गोस्वामी, रविन्द्र पटवा, ज्ञानदीप गौड़, मो. उन्मान, मो. अयान शामिल रहे।
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें