सुरियावां पुलिस ने पीड़िता के खाते में वापस कराए 89 हजार रुपये
सुरियावां थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने फोन हैक कर खाते से निकाली गई 89 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। बनकट निवासी यश दुबे पुत्र कैलाश नाथ ने साइबर धोखाधड़ी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।
भदोही। सुरियावां थाने की साइबर हेल्प डेस्क ने फोन हैक कर खाते से निकाली गई 89 हजार रुपये की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस कराई। बनकट निवासी यश दुबे पुत्र कैलाश नाथ ने साइबर धोखाधड़ी की ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत और एनसीआरपी पोर्टल की जांच के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धनराशि वापस कराई। रुपये वापस मिलने पर पीड़ित ने भदोही पुलिस के प्रति आभार जताया। पुलिस ने साइबर ठगी होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करने, अनजान लिंक पर क्लिक न करने और अज्ञात व्यक्ति के कहने पर कोई एप डाउनलोड न करने की अपील की है।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशपुलिस #BhadohiNews #CyberFraud #OnlineFraud #साइबरअपराध #साइबरजागरूकता #साइबरसुरक्षा #साइबरठगी #DigitalSafety #CyberCrime #एनसीआरपीपोर्टल #CyberSecurity #भदोहीपुलिस #CyberHelpline1930 \#भदोही #सुरियावांपुलिस #साइबरहेल्पडेस्क #यशदुबे #89000रुपयेवापस #ऑनलाइनधोखाधड़ी #फोनहैकिंग #हेल्पलाइन1930 #NCRPPortal


Comments