नगर दर्शन फुलवारी की हुई लीला ,राम के मनोहर रूप को देख नगरवासी हुए मोहित

राम लक्ष्मण, विश्वामित्र ,माली का अभिनय रामलीला का मुख्य केंद्र रहा।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

करमा/सोनभद्र

करमा बाजार में चल रही रामलीला में चौथे दिन बुधवार को नगर दर्शन व फुलवारी की रामलीला का आयोजन किया गया ।लखन लाल के हृदय में जनक नगर देखने की इच्छा जागृत होती है राम मुनि विश्वामित्र की आज्ञा पाकर जनक नगर देखने के लिए निकले उधर राम के स्वरूप के देख नगरवासी सहज ही लुभायमान हो जाते है और उन्हे नगर भ्रमण कराते हैं।

मीना बाजार लगता है नगर भ्रमण के बाद गुरु की आज्ञा से पूजा हेतु पुष्प लेने जनक वाटिका में जाते हैं जहाँ जनक नंदिनी सीता सखियों सहित गिरीजा पूजन हेतु आती है ।मुलाकात सहज परस्पर अनुराग उत्पन्न होता है सीता गिरिजा पुजन कर वापस आती है राम लक्ष्मण पुष्प लेकर गुरु जी के पास आते हैं जिसका संजीव मंचन आदर्श रामलीला प्रेम नाट्य कला समिति द्वारा किया गया।

इटवा में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार Read More इटवा में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों का धरना जारी, मांगों को लेकर दो घंटे कार्य बहिष्कार

राम लक्ष्मण, विश्वामित्र ,माली का अभिनय रामलीला का केंद्र रहा। मंच का संचालन ब्रह्मानंद तिवारी ने किया शान्ति व सुरक्षा के दृष्टिगत करमा पुलिस क्षेत्र में चक्रमण करती रही।

शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक  ने  हरी झंडी दिखाकर किया रवाना Read More शारदीय नवरात्रि के दौरान मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 का शुभारंभ, पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें