मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के तहत पुलिस लाइन चुर्क में भव्य सम्मान एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं एवं महिला पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश 

दिनांक13.10.2026 को पुलिस लाइन चुर्क, सोनभद्र में शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत महिला सुरक्षा एवं जागरूकता से संबंधित भव्य सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक नगर/मुख्यालय मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा उपस्थित रहे।

Lumii_20261013_183657078

हमारी कीर्ति अभियान के तहत कीर्ति और गौरी को उपहार देने पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा, बच्चियों से मिलकर हुईं भावुक Read More हमारी कीर्ति अभियान के तहत कीर्ति और गौरी को उपहार देने पहुंचीं आकांक्षा समिति की अध्यक्ष आरुषी मिश्रा, बच्चियों से मिलकर हुईं भावुक

कार्यक्रम के दौरान मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें महिला पुलिसकर्मी, वन विभाग की महिला कर्मी, स्वयं सहायता समूह की कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बाल कल्याण विभाग की महिला कर्मचारी, ग्राम पंचायत प्रशासक, ग्राम पंचायत सचिव, ग्राम पंचायत सहायक, महिला अध्यापक एवं अन्य महिलाएं शामिल रहीं।

पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ओबरा में कैरियर मेला का भव्य आयोजन Read More पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज ओबरा में कैरियर मेला का भव्य आयोजन

Lumii_20261013_183657496

UPI पर MDR शुल्क टालने के फैसले का जितेंद्र चतुर्वेदी ने किया स्वागत, सरकार का जताया आभार Read More UPI पर MDR शुल्क टालने के फैसले का जितेंद्र चतुर्वेदी ने किया स्वागत, सरकार का जताया आभार

इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, नारी सम्मान एवं समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों द्वारा छात्राओं की प्रस्तुतियों की सराहना की गई।

Lumii_20261013_183657342

मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली कुल 39 महिलाओं तथा खेलकूद के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 05 महिला पुलिसकर्मियों सहित कुल 44 महिलाओं को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना, महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी उपायों के प्रति जागरूक करना तथा महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को प्रोत्साहित करना रहा। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने हेतु जनपद सोनभद्र पुलिस द्वारा निरंतर जागरूकता एवं जनसहभागिता संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें