कुशीनगर : मां दुर्गा के पट खुलते ही जयकारों से गूंज उठा जंगल बनबीरपुर का दुर्गा पंडाल

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ प्रतिमाओं का अनावरण, दर्शन-पूजन के लिए उमड़े श्रद्धालु; भव्य सजावट ने मोहा मन

प्रमोद रौनियार Picture
Published On

पडरौना, कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के सातवें दिन शनिवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खुलते ही जिले के विभिन्न पूजा पंडाल जय माता दी के जयघोष से गूंज उठे। पडरौना नगर सहित जटहां बाजार, खिरकिया स्थान और भैरोगंज बाजार समेत विभिन्न स्थानों पर स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। व्रती महिलाओं और पुरुषों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं ने मां को लाल चुनरी और नारियल अर्पित कर आशीर्वाद मांगा।

पडरौना क्षेत्र के ग्रामीण इलाके जंगल बनबीरपुर गांव में पूर्व प्रधान स्वर्गीय मुरारी के टोले पर श्री शिव शक्ति दुर्गा पूजा समिति की ओर से भव्य पंडाल सजाया गया है। शनिवार को वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना के बाद मां दुर्गा सहित अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं के पट खोले गए। इस दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया।

प्रमोद उर्फ छोटे कुशवाहा के नेतृत्व में परिवार के सदस्यों और दुर्गा पूजा सेवा समिति के सदस्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां दुर्गा के साथ भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, मां सरस्वती और भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं का अनावरण किया। इसके बाद आरती हुई और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

पट खुलने के साथ ही मां दुर्गा के दर्शन और पूजन के लिए श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पंडाल की भव्य सजावट और धार्मिक वातावरण ने लोगों का मन मोह लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर धीरज, टीटू कुशवाहा, संदीप कुशवाहा उर्फ मंटू, संदीप कुशवाह, अमरजीत कुशवाहा उर्फ राज्यपाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, सत्येंद्र कुशवाहा, अजय गुप्ता, विकास कुशवाहा, पुनीत कुशवाहा, सुरेंद्र कुशवाहा, राजेश मद्धेशिया, अभिषेक मद्धेशिया और संतोष कुशवाहा सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैम्प का किया निरीक्षण Read More मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैम्प का किया निरीक्षण

 

मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोलने पहुंचे समाजसेवी अमित सिंह और भाजपा नेता सुमित सिंह, युवाओं में भरा उत्साह Read More मां दुर्गा की प्रतिमाओं के पट खोलने पहुंचे समाजसेवी अमित सिंह और भाजपा नेता सुमित सिंह, युवाओं में भरा उत्साह

अखबार प्रिंट में फोटो दीजिये

गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय Read More गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार