मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत जिलाधिकारी ने विभिन्न मतदेय स्थलों पर आयोजित विशेष कैम्प का किया निरीक्षण

पात्र नागरिकों, युवाओं एवं महिलाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने पर विशेष जोर

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों में पात्र नागरिकों का नाम शामिल कराने तथा मतदाता सूची को अद्यतन रखने के उद्देश्य से जनपद सोनभद्र में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान आज संचालित किया गया जिसमें बूथों पर भारी संख्या में यूवा मतदाता एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज होने छूटे मतदाताओं ने फार्म-6 भरकर अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराने हेतु मतदान केन्द्रों पर उपस्थित रहे। यूवा मतदाताओं ने सूची मेें नाम दर्ज कराने में उत्साह दिखाई पड़ा।

विशेष कैम्प के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने विधानसभा रॉबर्ट्सगंज के विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर मतदाता पंजीकरण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में पीएम बालिका इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के बूथ संख्या 36, 37, 38, 39 एवं 40; राजा महेश शारदा इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के बूथ संख्या 21, 22, 23, 24, 25 एवं 26 तथा आदर्श इंटर कॉलेज, रॉबर्ट्सगंज के बूथ संख्या 14, 15, 16, 17, 18, 19 एवं 20 पर आयोजित कैम्प का जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु प्राप्त फार्म-6 के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी और आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध Read More विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंध

इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं का नाम नियमानुसार मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने महिलाओं सहित सभी पात्र नागरिकों को मतदाता पंजीकरण के प्रति जागरूक करने तथा फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कराने में आवश्यक सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए।

अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े 03 अभियुक्त गिरफ्तार Read More अन्तर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह से जुड़े 03 अभियुक्त गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम दर्ज होना आवश्यक है। इसलिए पंजीकरण अभियान के दौरान पात्र नागरिकों तक पहुंच बनाते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र मतदाता अपना नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

जिलाधिकारी  एवं पुलिस अधीक्षक ने धंधरौल बांध स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण Read More जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने धंधरौल बांध स्थित दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल का किया स्थलीय निरीक्षण

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी एवं समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी ईआरओ, एईआरओ ने भ्रमणशील रहकर मतदान केन्द्रों पर फार्म-6 भरें जाने की प्रगति का जायजा लिया।

जिला निर्वावच अधिकारी/जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों, 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं एवं महिलाओं से अपील की है कि वे मतदाता सूची में अपना तथा अपने परिवार के पात्र सदस्यों का नाम अवश्य जाँचें। यदि किसी पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, तो विशेष कैम्प में फॉर्म-6 के माध्यम से आवेदन कर अपना पंजीकरण सुनिश्चित कराएं तथा लोकतंत्र को सशक्त बनाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें