क्षेत्राधिकारी ओबरा एवं पिपरी के नेतृत्व में विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महिला हेल्पलाइन, साइबर अपराध से बचाव, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं एवं सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया गया जागरूक

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय/नोडल अधिकारी मेविस टॉक के कुशल पर्यवेक्षण में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत दिनांक 14.10.2026 को जनपद के विभिन्न विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

 क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के नेतृत्व में पीएम श्री राजकीय विद्यालय, ओबरा में थाना ओबरा पुलिस, विद्यालय प्रशासन, मिशन शक्ति टीम एवं साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा, लैंगिक समानता, शिक्षा, रोजगार एवं स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही बाल विवाह, बाल शोषण, दहेज प्रथा एवं महिलाओं के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई ।

जिलाधिकारी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर Read More जिलाधिकारी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर

वहीं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी एवं उनकी टीम द्वारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बीना में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा, साइबर अपराधों से बचाव तथा राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं एवं बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सामूहिक विवाह योजना, ग्रामीण आवास योजना, महिला पेंशन योजना एवं वृद्धावस्था पेंशन योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मिशन शक्ति फेज-6: गैसड़ी में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक Read More मिशन शक्ति फेज-6: गैसड़ी में छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

साथ ही बालश्रम, बाल विवाह एवं घरेलू हिंसा जैसी सामाजिक समस्याओं की रोकथाम के प्रति जागरूक करते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न अथवा साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन या पुलिस से संपर्क करने के लिए प्रेरित किया गया। साइबर हेल्प डेस्क के कर्मचारियों द्वारा ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर उत्पीड़न एवं सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई।महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण के लिए सोनभद्र पुलिस प्रतिबद्ध है। मिशन शक्ति 6.0 अभियान के माध्यम से जनपद में निरंतर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

सिद्धार्थनगर :  गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव को लेकर सपा की हुई बैठक Read More सिद्धार्थनगर :  गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक चुनाव को लेकर सपा की हुई बैठक

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें