नवरात्र एवं मूर्ति विसर्जन के दृष्टिगत सोनभद्र पुलिस अलर्ट, क्षेत्राधिकारीगण द्वारा रामलीला स्थलों, पाण्डालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया गया जायजा

सोनभद्र पुलिस द्वारा सभी आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न कराने तथा जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतत निगरानी की जा रही है।

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में नवरात्र, रामलीला एवं मूर्ति विसर्जन कार्यक्रमों को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत पुलिस द्वारा लगातार भ्रमण एवं निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

IMG-20261018-WA0072

पडरौना में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम Read More पडरौना में सड़क हादसे में युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

इसी क्रम मे दिनांक 18.10.2026 को क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा द्वारा थाना चोपन क्षेत्रांतर्गत रामलीला स्थलों एवं पाण्डालों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं, क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय* द्वारा थाना करमा क्षेत्रांतर्गत तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय द्वारा थाना ओबरा क्षेत्रांतर्गत स्थापित पाण्डालों एवं मूर्ति विसर्जन स्थलों का निरीक्षण किया गया।

18 अक्टूबर को होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का भूमि पूजन Read More 18 अक्टूबर को होगा लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा का भूमि पूजन

निरीक्षण के दौरान संबंधित स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने तथा आयोजनों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, आयोजनों के दौरान श्रद्धालुओं एवं आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटने हेतु सतर्क रहने के निर्देश दिए गए।

राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने हेतु मोबाइल खरीदने की आवश्यकता नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी Read More राशनकार्ड धारकों को खाद्यान्न प्राप्त करने हेतु मोबाइल खरीदने की आवश्यकता नहीं- जिला पूर्ति अधिकारी

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार