मतदेय स्थलों के संभाजन को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक

निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप मतदेय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर हुई चर्चा

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में मतदेय स्थलों के संभाजन के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में मतदेय स्थलों के संभाजन से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई तथा भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

IMG-20261019-WA0088

जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया नवरात्रि का पावन पर्व Read More जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया नवरात्रि का पावन पर्व

बैठक के दौरान मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मतदेय स्थलों की व्यवस्था, मतदान प्रक्रिया को सुगम बनाने तथा निर्वाचन संबंधी व्यवस्थाओं को व्यवस्थित एवं पारदर्शी बनाए रखने से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही, मतदेय स्थलों के संभाजन की प्रक्रिया में निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा संबंधित अधिकारियों और राजनैतिक दलों के बीच समन्वय बनाए रखने पर बल दिया गया।

मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कानपुर पुलिस का शिकंजा, 153 वाहनों के चालान Read More मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न पर कानपुर पुलिस का शिकंजा, 153 वाहनों के चालान

जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन संबंधी कार्यों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने की आवश्यकता पर जोर दिया।

युवा राष्ट्रीय लोकदल  के जिलाध्यक्ष बने हरीश पटेल Read More युवा राष्ट्रीय लोकदल  के जिलाध्यक्ष बने हरीश पटेल

बैठक में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजीव त्रिपाठी, सीपीआई (एम) के नंदलाल आर्य एवं प्रेम नाथ, बहुजन समाज पार्टी के डॉ. ओमप्रकाश, समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव तथा समाजवादी पार्टी के अनिल प्रधान उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी वागीश कुमार शुक्ला, उप जिलाधिकारी घोरावल विशाल कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आशीष कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी ओबरा रवि कुमार, उप जिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार तथा सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी जगरूप सिंह पटेल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें