महानवमी पर मां सिंहेश्वरी देवी के दरबार में सपरिवार पहुंचे नितेश पाण्डेय, लोककल्याण की कामना के साथ की पूजा-अर्चना
शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर नितेश पाण्डेय ने सपरिवार जनपद मुख्यालय स्थित शक्तिपीठ आदिशक्ति मां सिंहेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर नितेश पाण्डेय ने सपरिवार जनपद मुख्यालय स्थित शक्तिपीठ आदिशक्ति मां सिंहेश्वरी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन कर माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान उन्होंने परिवार सहित विधि-विधानपूर्वक पूजन-अर्चन एवं हवन किया तथा व्रत, पूजन और यज्ञ की पूर्णाहुति मां भगवती के श्रीचरणों में समर्पित की। साथ ही उन्होंने मंदिर परिसर में कन्या पूजन कर मां का आशीर्वाद लिया । माता रानी के दरबार में नितेश पाण्डेय ने समस्त जनमानस के सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, शांति एवं खुशहाली के साथ लोककल्याण की कामना की। उन्होंने सिंहेश्वरी देवी से सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि मां भगवती की आराधना हमें सदैव सदाचार, सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती है। अंत में उन्होंने सभी को शारदीय नवरात्रि एवं महानवमी की शुभकामनाएं देते हुए मां सिंहेश्वरी देवी से सभी पर अपनी कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
#HindiNews #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #सिद्धार्थनगरसमाचार #सनातनधर्म #मंदिरसमाचार #DurgaPuja #Navratri2026 #शारदीयनवरात्रि \#SiddharthnagarNews #शक्तिपीठ #धार्मिकआस्था #कन्यापूजन #मांभगवती #महानवमी2026 #Mahanavami #मांसिंहेश्वरीदेवी #SingheshwariDeviMandir #नितेशपाण्डेय #NiteshPandey #दर्शनपूजन #हवनपूजन #नवरात्रिपूजा #सुखसमृद्धिकीप्रार्थना #लोककल्याण


Comments