न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम घोषित, ईशान किशन बने उप-कप्तान

21 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार मौका, आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे और टेस्ट खिलाड़ियों के नामों की घोषणा कर दी गई है। चयन समिति ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए दो अलग-अलग टीमें चुनी हैं, जबकि दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए एक टीम घोषित की गई है। वनडे सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे और ईशान किशन को उप-कप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 21 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को पहली बार भारतीय टीम में जगह मिली है।

भारत का न्यूजीलैंड दौरा 22 अक्टूबर से पांच मैचों की टी20 सीरीज के साथ शुरू होगा। इसके बाद 4 नवंबर से वनडे और 19 नवंबर से टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा पहले ही हो चुकी है। अब वनडे और टेस्ट टीमों का चयन भी कर लिया गया है।

आखिरी दो वनडे में श्रेयस अय्यर संभालेंगे कमान

चयनकर्ताओं ने शुरुआती तीन वनडे मैचों के लिए शुभमन गिल की कप्तानी में टीम चुनी है। श्रेयस अय्यर इस टीम में उप-कप्तान होंगे। वहीं, टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए कुछ खिलाड़ियों के उपलब्ध नहीं रहने की स्थिति को देखते हुए आखिरी दो वनडे मुकाबलों के लिए अलग टीम बनाई गई है। इन मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तान और ईशान किशन उप-कप्तान होंगे। इस टीम में युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र को भी शामिल किया गया है।

सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन Read More सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके की दादी का निधन

आकाश दीप की टेस्ट टीम में वापसी

वोट चोरी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल Read More वोट चोरी के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट पहुंचा विपक्ष, चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

टेस्ट टीम में तेज गेंदबाज आकाश दीप की वापसी हुई है। चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद उन्होंने हाल ही में ईरानी कप और रणजी ट्रॉफी में मैदान पर वापसी की थी। तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज को भी टेस्ट टीम में जगह मिली है। टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए जसप्रीत बुमराह को वनडे सीरीज से आराम दिया गया है। वहीं, ऋषभ पंत और प्रसिद्ध कृष्णा के चयन को फिटनेस साबित करने की शर्त से जोड़ा गया है।

कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ Read More कसारी-मसारी अब ‘श्रीकृष्णपुरी’ नाम से विकसित होगा-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

पहले तीन वनडे मैचों के लिए टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा (फिटनेस के आधार पर) और कुलदीप यादव।

चौथे और पांचवें वनडे के लिए टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर एवं उप-कप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें