नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
राम जन्म पर गूंजे जयकारे तो राम विवाह ने बांधा समां
सेमरपहा की 106 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम के जन्म से विवाह तक के प्रसंगों का मंचन हुआ।
लालगंज (रायबरेली)। सेमरपहा की 106 साल पुरानी ऐतिहासिक रामलीला के पहले दिन भगवान श्रीराम के जन्म से विवाह तक के प्रसंगों का मंचन हुआ। मुकुट पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंच पर भगवान श्रीराम के जन्म का दृश्य साकार होते ही रामलीला परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा।
श्रद्धालुओं के चेहरे खिल उठे। कोई हाथ जोड़कर प्रभु के दर्शन करता दिखा तो कोई भक्ति में लीन होकर जयकारे लगाने लगा। सेमरपहा की ऐतिहासिक रामलीला के पहले दिन राम जन्म का मंचन श्रद्धालुओं के लिए खास आकर्षण रहा। इसके बाद ताड़का वध, लक्ष्मण परशुराम संवाद और श्रीराम विवाह की लीलाएं प्रस्तुत की गईं।
कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। ताड़का वध और लक्ष्मण परशुराम संवाद ने दर्शकों में उत्साह भर दिया। श्रीराम विवाह के मंचन के दौरान रामलीला परिसर भक्तिमय हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों ने रामलीला का आनंद लिया।
कमेटी पदाधिरियों ने बताया कि रामलीला के दूसरे दिन पंचवटी प्रसंग, खर-दूषण वध, जटायु प्रसंग, श्रीराम-सुग्रीव मित्रता और रावण हनुमान संवाद सहित अन्य लीलाओं का मंचन किया जाएगा।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #CulturalProgram #सांस्कृतिककार्यक्रम #विद्यालयसमाचार #रायबरेली #नवरात्रि #DurgaPuja #NavratriCelebration #NavratriFestival #मांदुर्गा \#RaebareliNews #DandiyaDance #डांडियानृत्य #AshokShukla #Gurubakshganj #गुरुबख्शगंज #Navdurga #नवदुर्गा #JPSKidsPlayPublicSchool #SchoolCelebration #GarbaDance #गरबानृत्य #RohitShukla #ChhaviBajpai


Comments