पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल को देखने व सुनने उमड़ा जनसैलाब

प्रवीण तिवारी Picture
Published On

मीरजापुर 


डीजल लेकर घर लौट रहे युवक को हॉकी-डंडों से पीटा, हाथ टूटा Read More डीजल लेकर घर लौट रहे युवक को हॉकी-डंडों से पीटा, हाथ टूटा

दहेज में बुलेट गाड़ी न मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार Read More दहेज में बुलेट गाड़ी न मिलने पर विवाहिता की हत्या का आरोप, मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार

मीरजापुर।विकास खंड पहाड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामनगर सिकरी में आयोजित भव्य रामलीला समारोह में उस वक्त भक्ति और उत्साह का माहौल दोगुना हो गया, जब पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शरीक हुईं। उन्होंने मंच पर पहुंचकर मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी के स्वरूपों की विधि-विधान से आरती उतारी और आशीर्वाद प्राप्त किया।


पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल को देखने व सुनने उमड़ा जनसैलाब

हाथ पर कलश, अटूट आस्था; बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की चिंता, व्रत तोड़ने को तैयार नहीं गुड्डी देवी Read More हाथ पर कलश, अटूट आस्था; बिगड़ती सेहत पर डॉक्टरों की चिंता, व्रत तोड़ने को तैयार नहीं गुड्डी देवी


आयोजन में पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल के आगमन की खबर मिलते ही ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में महिलाएं व स्थानीय लोग उन्हें देखने और सुनने के लिए मंच के समीप पहुंचे। जनसमूह को संबोधित करते हुए दिव्या मित्तल ने कहा, "रामलीला केवल एक धार्मिक मंच या मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह भगवान श्री राम के आदर्शों, उनके त्याग, सत्य और मर्यादा को अपने जीवन में उतारने की प्रेरणा देती है। यदि हम उनके बताए मार्ग पर चलें, तो समाज की हर बुराई को मिटाया जा सकता है और एक सशक्त व समृद्ध भारत का निर्माण हो सकता है।" उनके इस प्रेरक वक्तव्य पर पूरा पांडाल तालियों और 'जय श्री राम' के उद्घोष से गूंज उठा।


समिति के पदाधिकारियों ने किया भव्य स्वागत


रामलीला आयोजन समिति के अध्यक्ष कृपा शंकर सिंह, सौरभ सिंह, पंकज चतुर्वेदी, प्रशांत सिंह तथा भूतपूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह समेत अन्य गणमान्य लोगों ने पूर्व आईएएस अधिकारी का स्वागत व अभिनन्दन किया। समिति के पदाधिकारियों ने उन्हें स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और कहा कि उनके आगमन से क्षेत्रीय युवाओं व ग्रामीणों को नई ऊर्जा और प्रेरणा मिली है। देर रात तक चली रामलीला के मनमोहक प्रसंगों का ग्रामीणों ने पूरे भक्ति भाव के साथ आनंद लिया।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार