सिद्धार्थनगर : उसका बाजार के महुआ में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट,पटाखा संचालक को पुलिस ले गई थाने, फैक्ट्री सील
जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर, महुआ में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इसमें एक भैंस घायल हो गई। हादसे के वक्त कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
जिले के उसका बाजार थाना क्षेत्र के अशोक नगर, महुआ में सोमवार को एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। इसमें एक भैंस घायल हो गई। हादसे के वक्त कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा के महुआ के पूरब बाग में स्थित पटाखा फैक्ट्री के कुछ दूर पर पटाखा सुखाया जा रहा था भैंस के चढ़ने से तेज धमाका हुआ और भैंस घायल हो गई। पटखा के धमाके से क्षेत्र अफरा- तफरी मच गई। उप जिलाधिकारी सदर मिथुन चक्रवर्ती ने पटाखा फैक्ट्री को सील कर दिया। और जांच की जा रही हैं।
पटाखा फैक्ट्री के कारोबारी मैमुन्निशा पत्नी समीउल्लाह को पुलिस अपने साथ ले गई और पूछताछ कर रही है पटाखा मालिक का परिवार कई वर्षों से महुआ में रहकर पटाखा बनाने का कारोबार करता है । महुआ के ही निवासी बलजीत यादव पुत्र सुरबली की भैंस पटखा फैक्ट्री के पास बाग में गई थी। वहां पटखा सुखाया जा रहा था जिस पर भैंस का पैर पड़ गया जिससे पटखा विस्फोट हो गया जिससे भैंस घायल हो गई।
प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि पटखा के संचालक से पकड़ कर थाना पर लाया गया है और पूछताछ की जा रही है और पटखा की फैक्ट्री के लाइसेंस की जांच भी की जाएगी ।
#PoliceInvestigation #SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #पुलिसजांच #सिद्धार्थनगरसमाचार #UskaBazar #उसकाबाजार \#SiddharthnagarNews #BreakingNewsHindi #SDMSadar #MahuaNews #महुआ #FirecrackerFactory #पटाखाफैक्ट्री #FirecrackerExplosion #पटाखाविस्फोट #भैंसघायल #BlastNews #विस्फोटकीखबर #मिथुनचक्रवर्ती #FactorySealed #फैक्ट्रीसील #FirecrackerLicense #लाइसेंसजांच #LocalNewsHindi


Comments