एसआरकेडी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया दशहरा और नवरात्रि पर्व

रावण दहन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा

हर्षिता यादव  Picture
Published On

नैनी, प्रयागराज। डांडी बाजार स्थित एसआरकेडी पब्लिक स्कूल (SRKD Public School) परिसर में विजयदशमी और शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा और आस्था की अनूठी झलक देखने को मिली। विद्यालय के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से धर्म, अध्यात्म, संस्कार और नारी शक्ति के सम्मान का संदेश दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम, माता सीता और संकटमोचन हनुमान जी की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। 
 
इस अवसर पर विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चे भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान जी की आकर्षक वेशभूषा में नजर आए। बच्चों ने अपने मनमोहक स्वरूपों से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद बुराई के प्रतीक रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर 'जय श्रीराम' के जयकारों से गूंज उठा
 
कन्या पूजन कर किया नारी शक्ति का सम्मान। कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण कन्या पूजन रहा। विद्यालय की छात्राओं को मां दुर्गा के नौ स्वरूपों का प्रतीक मानकर उनका पूजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं के पैर धोकर, तिलक लगाकर उनका सम्मान किया तथा उन्हें उपहार और प्रसाद भेंट किया। विद्यालय के प्रबंधक अश्वनी कुमार, शिक्षिकाएं जागृति, अंशू, आशा, मंजुला, सोनू, श्रद्धा सहित कोऑर्डिनेटर शिल्पा हीरा और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें