सार्वजनिन दुर्गोत्सव पंडाल में मां दुर्गा का पूजन- अर्चन,

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात।
 
नैनी,प्रयागराज
 
 सार्वजनिन दुर्गोत्सव त्रिवेणी नगर (मुक्ता बिहार) पार्क में बनाए गए पूजा पंडाल में मां दुर्गा जी की विधि- विधान पूर्वक पूजन- अर्चन किया जा रहा है। सुबह-शाम श्रद्धालुओं की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है।पूजा पंडाल में नन्हे- मुन्ने बच्चों के लिए धार्मिक पर आधारित नृत्य कला की प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें बच्चों ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में बच्चों ने फिल्म "हनुमान अंश" की  गीत पर जमकर तालियां बटोरी। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा। कार्यक्रम के पश्चात बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें