युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष बने हरीश पटेल
युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने संगठन में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। जिसमें सिद्धार्थनगर जनपद के हरीश पटेल को जनपद सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
सिद्धार्थनगर।
युवा राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने संगठन में विभिन्न पदों पर नई नियुक्तियों की घोषणा की। जिसमें सिद्धार्थनगर जनपद के हरीश पटेल को जनपद सिद्धार्थनगर का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष से अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से राष्ट्रीय लोकदल के संगठनात्मक विस्तार को गति मिलेगी तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह के नेतृत्व में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने के प्रयासों को बल मिलेगा।
उन्होंने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को आगे बढ़ाने और संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने का आह्वान किया।
#SwatantraPrabhat #RLD #RashtriyaLokDal #PoliticalNews #UPPolitics #राष्ट्रीयलोकदल #राजनीतिकसमाचार #उत्तरप्रदेशराजनीति #UttarPradeshNews #सिद्धार्थनगरसमाचार #संगठनात्मकनियुक्ति #YouthLeadership \#SiddharthnagarNews #युवानेतृत्व #HarishPatel #हरीशपटेल #युवराष्ट्रीयलोकदल #RLDAppointment #जिलाध्यक्षनियुक्त #RavindraSinghPatel #रविंद्रसिंहपटेल #ChaudharyJayantSingh #जयंतसिंह #ChaudharyCharanSingh #चौधरीचरणसिंह


Comments