नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
कोन में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का जोरदार स्वागत, किया पार्टी कार्यकर्ताओं से जनसंवाद
पूर्व मंडल अध्यक्ष के आवास पर हुआ शिष्टाचार भेंट , संगठानात्मक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
कोन / सोनभद्र -
सोमवार को जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का राजवंशी देवी इंटर मीडिएट कॉलेज मेंभव्य स्वागत किया गया ।जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान राजवंशी देवी इंटर मीडिएट कॉलेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री व जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत एवं भव्य अभिनंदन किया गया।

आगामी शिक्षक एमएलसी चुनाव के निमित्त मंत्री ने उपस्थित जनों के साथ जनसंवाद कर विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।कोन मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के निवास स्थान पर प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा से शिष्टाचार भेंट हुई। इसी क्रम में किशुनपुर वा में पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल के आवास पर प्रभारी मंत्री का जोरदार स्वागत किया गया । प्रभारी मंत्री एवं भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता की मौजूदगी ने इस मुलाकात को संगठनात्मक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण बताया जा रहा है ।

इस गरिमामयी अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील जायसवाल , सुशील चतुर्वेदी सहित अन्य सम्मानित पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।


Comments