गैंगस्टर एक्ट में वांछित 03 अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा ।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में , अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा प्रभात राय के कुशल निर्देशन में थाना कोन पुलिस को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 18.10.2026 को मुखबिर खास से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना कोन पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 174/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित 03 वांछित अभियुक्तों को समय प्रातः 06:05 बजे कोन बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर उन्हें न्यायालय रवाना किया गया।
Read More विधान परिषद निर्वाचन-2026: मतदान केंद्र के 100 मीटर के दायरे में मोबाइल फोन ले जाने पर प्रतिबंधगिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :जितेन्द्र यादव पुत्र शोभनाथ यादव, निवासी करईल, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, हरिदास उराँव पुत्र विश्वनाथ, निवासी मिटिहिनिया, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, सुनील कुमार पुत्र रामचन्दर, निवासी कुम्हवार, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तार अभियुक्तों आपराधिक इतिहास—
मु0अ0सं0 39/2026, धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 174/2026, धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगस्टर अधिनियम, थाना कोन, जनपद सोनभद्र।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में -प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा , कोन उ0नि0 वीरेन्द्र वर्मा, चौकी प्रभारी बागेसोती , हे0का0 रामप्रवेश कुशवाहा , हे0का0 इन्द्रबली राय , हे0का0 सर्वेश यादव , हे0का0 आशीष सिंह, का0 साकेत सोमवंशी शामिल रहे ।


Comments