छात्रवृत्ति नवीनीकरण फॉर्म में तकनीकी दिक्कत, छात्र परेशान

बैंक शाखा का नाम और आईएफएससी कोड अपडेट नहीं होने से अटकी प्रक्रिया, 15 अक्टूबर अंतिम तिथि होने से बढ़ी चिंता

Abhinav Shukla Picture
Published On

संवाददाता प्रगति यादव 

लखनऊ।

 

छात्रवृत्ति नवीनीकरण फॉर्म भरने के दौरान आ रही तकनीकी समस्याओं ने विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ा दी है। कई छात्र-छात्राओं को फॉर्म में बैंक शाखा का नाम और आईएफएससी कोड सहित अन्य बैंक संबंधी विवरण अपडेट करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, आवेदन पूरा करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर निर्धारित होने के कारण विद्यार्थियों के सामने समय पर फॉर्म जमा करने की चुनौती खड़ी हो गई है।

भाजपा नेता मनीष त्रिपाठी ने रामलीला का किया शुभारंभ Read More भाजपा नेता मनीष त्रिपाठी ने रामलीला का किया शुभारंभ

छात्रों का कहना है कि बैंक संबंधी जानकारी अपडेट नहीं हो पाने के कारण उनका नवीनीकरण फॉर्म अधूरा रह जा रहा है। ऐसे में समय सीमा के भीतर आवेदन पूरा कर पाना मुश्किल हो रहा है। विद्यार्थियों को आशंका है कि तकनीकी समस्या का समाधान समय पर नहीं हुआ तो वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने से वंचित रह सकते हैं।

थाईलैंड की महिला से दोस्ती, शादी और बिजनेस के नाम पर ₹60 लाख हड़पने का आरोप; कानपुर में इरफान गिरफ्तार Read More थाईलैंड की महिला से दोस्ती, शादी और बिजनेस के नाम पर ₹60 लाख हड़पने का आरोप; कानपुर में इरफान गिरफ्तार

विश्वविद्यालय और समाज कल्याण विभाग से समाधान की मांग

कृषक समृद्धि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक शत-प्रतिशत पहुंचाएं-सदस्य कुलजीत सिंह  Read More कृषक समृद्धि योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक शत-प्रतिशत पहुंचाएं-सदस्य कुलजीत सिंह 

विद्यार्थियों का आरोप है कि समस्या के बावजूद अब तक विश्वविद्यालय और समाज कल्याण विभाग की ओर से कोई स्पष्ट समाधान सामने नहीं आया है। छात्र चाहते हैं कि संबंधित अधिकारी तकनीकी खामी को जल्द दूर कराएं, ताकि सभी पात्र विद्यार्थी समय रहते अपना आवेदन पूरा कर सकें।

अब विद्यार्थियों की निगाहें विश्वविद्यालय प्रशासन और समाज कल्याण विभाग पर टिकी हैं। छात्रों की मांग है कि समस्या का तत्काल समाधान किया जाए और जरूरत पड़ने पर आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने पर भी विचार किया जाए, ताकि तकनीकी बाधा के कारण किसी भी पात्र विद्यार्थी को छात्रवृत्ति से वंचित न होना पड़े।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें