पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा आरक्षी एवं मुख्य आरक्षियों के किए गए स्थानांतरण
सोनभद्र पुलिस जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध नियंत्रण तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु प्रतिबद्ध है।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश-
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं गतिशील बनाए रखने तथा प्रशासनिक आवश्यकताओं के दृष्टिगत आरक्षी एवं मुख्य आरक्षियों के स्थानांतरण किए गए हैं।
इस स्थानांतरण प्रक्रिया में सामान्य प्रशासनिक आधार पर किए गए स्थानांतरणों के साथ-साथ ऐसे आरक्षी एवं मुख्य आरक्षी भी शामिल हैं, जो एक ही थाने पर 03 वर्ष अथवा उससे अधिक समय से नियुक्त थे।
इस प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य पुलिस कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना, पुलिस व्यवस्था को सुदृढ़ करना तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराना है।


Comments