जिलाधिकारी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ की बैठक, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास पर जोर

सीएसआर मद से होने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजनाओं का समय से अनुमोदन कराने के निर्देश

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -

जनपद में सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) मद से शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी चर्चित गौड़ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई कक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कंपनियों के प्रतिनिधियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद में सीएसआर मद से कराए जाने वाले विकास कार्यों की कार्ययोजनाओं का समय से अनुमोदन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि प्रस्तावित कार्यों को समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारा जा सके। उन्होंने कहा कि सीएसआर के माध्यम से जनपद में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी केंद्रों तथा अन्य आवश्यक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विकास एवं विस्तार की दिशा में प्रभावी कार्य किया जाए।

शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये लखनऊ में सम्मानित हुए शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह व महेश कुमार Read More शिक्षा क्षेत्र में विशेष योगदान के लिये लखनऊ में सम्मानित हुए शिक्षक मुस्तन शेरुल्लाह व महेश कुमार

जिलाधिकारी ने कहा कि विकास कार्यों की योजना तैयार करते समय जनपद की आवश्यकताओं एवं प्राथमिकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए, जिससे जरूरतमंद क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। विद्यालयों में शैक्षिक सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार तथा आंगनबाड़ी केंद्रों पर आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए कंपनियां समन्वय के साथ कार्य करें।

कम्पोजिट विद्यालय टिकुरिया की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष , की जनसुनवाई Read More कम्पोजिट विद्यालय टिकुरिया की छात्रा बनी एक दिन की थानाध्यक्ष , की जनसुनवाई

उन्होंने कार्ययोजनाओं के अनुमोदन एवं क्रियान्वयन में अनावश्यक विलंब न होने देने पर भी जोर दिया उन्होंने कहा कि सीएसआर के अंतर्गत संचालित होने वाले विकास कार्य जनपद के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसलिए सभी संबंधित कंपनियां आपसी समन्वय स्थापित करते हुए जनपद की आवश्यकताओं के अनुरूप कार्ययोजनाएं तैयार करें तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर व रिजर्व पुलिस लाइन्स कमि0 प्रयागराज  में कार्यक्रम आयोजित  Read More मिशन शक्ति फेज- 6.0 का जोन नगर, गंगानगर, यमुनानगर व रिजर्व पुलिस लाइन्स कमि0 प्रयागराज  में कार्यक्रम आयोजित 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी, उपायुक्त उद्योग विनोद कुमार चौधरी, उप जिलाधिकारी मुख्यालय आकांक्षा गौतम सहित विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें