शक्तिनगर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, बैटरी चोरी की घटना का सफल अनावरण

04 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की 09 अदद EXIDE कंपनी की बैटरियां बरामद

राजेश तिवारी Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात संवाददाता 

शक्तिनगर / सोनभद्र -

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) मेविस टॉक एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा बैटरी चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चोरी की 09 अदद EXIDE कंपनी की बैटरियां बरामद की गईं।

दिनांक 12/13.10.2026 की रात्रि में CHP एरिया कृष्णशिला के सब स्टेशन-C से 09 अदद बैटरियां चोरी की गई थीं। थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर, घटना के अनावरण एवं चोरी की संपत्ति की बरामदगी हेतु थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे।

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक Read More मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

दिनांक 16.10.2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस द्वारा चौकी बीना क्षेत्र में देखभाल एवं चोरी की घटनाओं की रोकथाम के दौरान मुखबिर खास की सूचना पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गईं चोरी की 09 अदद बैटरियों के साथ 04 अभियुक्तों को दिनांक 16.10.2026, समय करीब 21:12 बजे चौकी बीना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर दो बोरों में रखी गईं 09 अदद EXIDE कंपनी की बैटरियां बरामद की गईं। वादी मुकदमा को मौके पर बुलाकर बरामद बैटरियों की पहचान कराई गई, जिनकी उन्होंने अपनी चोरी गई बैटरियों के रूप में पुष्टि की।

kushinagar : लाभार्थी ने बैंक के फील्ड ऑफिसर पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप Read More kushinagar : लाभार्थी ने बैंक के फील्ड ऑफिसर पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप

गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया कि उनके द्वारा दिनांक 12/13.10.2026 की रात्रि में CHP एरिया कृष्णशिला के सब स्टेशन-C से उक्त बैटरियां चोरी की गई थीं तथा उन्हें बेचने के लिए ग्राहक की तलाश की जा रही थी। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों द्वारा दिनांक 05.09.2026 की रात्रि में कृष्णशिला खदान की पहाड़ी से वायरलेस का बक्सा एवं उसमें रखा सामान चोरी करने की घटना में भी संलिप्तता स्वीकार की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण क्रमश :सुखनन्दन कुमार पुत्र उमेश चन्द्रवंशी, उम्र करीब 24 वर्ष, निवासी डिउडर बिनवा, थाना नगरउटारी, जिला गढ़वा (झारखण्ड), हाल पता डफाली टोला बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, 

आठवीं की छात्रा राधा बनी एक दिन की चिकित्साधिकारी Read More आठवीं की छात्रा राधा बनी एक दिन की चिकित्साधिकारी

रोशन पुत्र राजेन्द्र, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी डफाली टोला बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, चेतन सिंह पुत्र सुन्दर सिंह, उम्र करीब 34 वर्ष, निवासी कोटा बस्ती, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, हंस लाल साकेत पुत्र वंशवन साकेत, उम्र करीब 35 वर्ष, निवासी सुहिरा, थाना माड़ा, जिला सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।

अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास/संबंधित अभियोग का विवरण—मु0अ0सं0 182/2026, धारा 305(e), 317(2) बीएनएस, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, मु0अ0सं0 169/2026, धारा 303(2) बीएनएस, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 घनश्याम तिवारी, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, का0 सत्यम सरोज सहित अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें