नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
कंपोजिट विद्यालय मुसही, रॉबर्ट्सगंज की छात्रा कुमारी पूजा ने संभाली एक दिन की अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी, जनशिकायतें सुनकर निस्तारण के दिए निर्देश
सोनभद्र पुलिस मिशन शक्ति फेज-6.0 के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन एवं सशक्तीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।
राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट)
सोनभद्र / उत्तर प्रदेश -
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता एवं प्रशासनिक कार्यप्रणाली के प्रति जागरूकता विकसित करने के उद्देश्य से एक सराहनीय पहल की गई।

इसी क्रम में दिनांक 16.10.2026 को अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल की उपस्थिति में कंपोजिट विद्यालय मुसही, रॉबर्ट्सगंज की कक्षा 7 की छात्रा कुमारी पूजा ने एक दिन के लिए अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान छात्रा ने पुलिस कार्यालय में प्राप्त जनशिकायतों को सुना तथा संबंधित प्रकरणों के निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल द्वारा छात्रा को पुलिस की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक दायित्वों एवं जनशिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्रा को प्रोत्साहन स्वरूप स्कूल बैग भी भेंट किया गया, जिससे उसे शिक्षा के प्रति प्रेरित करने के साथ ही आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके।


Comments