दुर्गा पूजा पंडाल में महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
शारदीय नवरात्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर त्रिलोकपुर पुलिस की ओर से शनिवार रात ग्राम पंचायत भांड़रिया स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
बिस्कोहर (सिद्धार्थनगर)।
शारदीय नवरात्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर त्रिलोकपुर पुलिस की ओर से शनिवार रात ग्राम पंचायत भांड़रिया स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।
उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार पांडेय के नेतृत्व में मिशन शक्ति टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को नारी शक्ति, नारी सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया। पुलिसकर्मियों ने कहा कि स्कूल आते-जाते समय या घर पर किसी तरह के उत्पीड़न व घरेलू हिंसा अन्य परेशानी का सामना करने पर चुप न रहें। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें।
#SwatantraPrabhat #नारीसम्मान #WomenEmpowerment #UttarPradeshNews #महिलासशक्तिकरण #WomenSafety #MissionShakti #मिशनशक्ति #महिलासुरक्षा #सिद्धार्थनगरसमाचार #बिस्कोहर #BiskoharNews #DomesticViolenceAwareness #TrilokpurPolice #महिलाअधिकार #त्रिलोकपुरपुलिस #बालिकासुरक्षा #शारदीयनवरात्रि \#SiddharthnagarNews #DurgaPujaPandal #PoliceAwarenessCampaign #पुलिसजागरूकताअभियान #नारीशक्ति #NariShakti #घरेलूहिंसाजागरूकता


Comments