नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
भारत
करमा : रामलीला में नौवे दिन हनुमान जी की आरती के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ
अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति और मेघनाथ वध की लीला का हुआ मंचन
स्वतंत्र प्रभात संवाददाता
करमा/ सोनभद्र-
करमा बाजार में आयोजित रामलीला में सोमवार की रात जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण सिंह ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर आरती उतारी और कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद रामलीला के कलाकारों ने विभिन्न प्रसंगों का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
रामलीला के दौरान अंगद-रावण संवाद, लक्ष्मण शक्ति, मेघनाथ वध, कुंभकर्ण वध और सुलोचना विलाप की लीलाओं का कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय प्रस्तुत किया। मंचन के दौरान रामायण के प्रमुख प्रसंगों को जीवंत रूप में देखकर दर्शकों ने उत्साहपूर्वक आनंद लिया।
कार्यक्रम का संचालन ब्रह्मानंद तिवारी ने किया। वहीं, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए करमा पुलिस क्षेत्र में लगातार भ्रमण करती रही।
इस अवसर पर रामलीला समिति के प्रबंधक केपी सिंह, अध्यक्ष रामपति पटेल, उपाध्यक्ष भुवनेश्वर सिंह पटेल सहित समिति के अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।


Comments