शबरी प्रसंग, हनुमान राम मिलन का मंचन

मानस रामलीला के मंच पर शबरी प्रसंग, हनुमान राम मिलन, सुग्रीव राम मित्रता और बालि वध तक रामलीला का मंचन हुआ। । 

Abhinav Shukla Picture
Published On

स्वतंत्र प्रभात 
 
नैनी,प्रयागराज ।
 
 
मानस रामलीला के मंच पर शबरी प्रसंग, हनुमान राम मिलन, सुग्रीव राम मित्रता और बालि वध तक रामलीला का मंचन हुआ। ।  भगवान श्री राम ने भक्त शबरी को नवधा भक्ति प्रदान किया, तत्पश्चात वहां से ऋष्यमूक पर्वत की ओर प्रस्थान किए। जहां हनुमान जी महाराज से भगवान की भेंट हुई, और राम सुग्रीव में मैत्री हुआ।
 
  बाली के बधकै बाद  सीता की खोज के लिए बानरी समूह को चारों दिशाओं में भेजा गया।।वाली का किरदार त्रिलोक नारायण चतुर्वेदी और सुग्रीव का सूर्य नारायण मिश्रा ने निभाया।मानस रामलीला मंचन में पूर्व प्रत्याशी मेयर विजय मिश्रा और भाजपा नेता रणजीत सिंह , कांग्रेस नेता अनूपत्रिपाठी को मानस रामलीला समिति के अध्यक्ष धीरेन्द्र यादव धीरू, महामंत्री नयन कुमार कुशवाहा ने अंगवस्त्रम एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान शिवशंकर दीक्षित, राकेश श्रीवास्तव, राजकुमार कुशवाहा, रवि मिश्रा, विनोद जैकब, रवि यादव, अर्पित तिवारी, राजेश थापा, पवन पांडेय आदि लोग शामिल रहें।
 
 

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें