नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
महेश योगी आश्रम में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का होगा दहन
विजयदशमी के पावन पर्व पर नैनी स्थित महेश योगी आश्रम परिसर में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए आश्रम परिसर में वरिष्ठ कलाकारों द्वारा रावण का विशाल पुतला तैयार किया जा रहा है।
स्वतंत्र प्रभात
नैनी, प्रयागराज।
विजयदशमी के पावन पर्व पर नैनी स्थित महेश योगी आश्रम परिसर में 50 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। इसके लिए आश्रम परिसर में वरिष्ठ कलाकारों द्वारा रावण का विशाल पुतला तैयार किया जा रहा है। दशहरे के दिन रात आठ बजे ध्यान हॉल के सामने रावण दहन का कार्यक्रम आयोजित होगा।
आश्रम प्रभारी सुनील श्रीवास्तव एवं बसंत दास के निर्देशन में कार्यक्रम की तैयारियां की जा रही हैं। आश्रम परिसर में ही भगवान श्रीराम और लक्ष्मण के स्वरूपों की उपस्थिति में रावण के पुतले का दहन किया जाएगा। आयोजन को भव्य बनाने के लिए कलाकार दिन-रात पुतले को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।रावण का पुतला तैयार करने वाले प्रमुख कलाकारों में निरंजन पाणिग्रही, अजय कुमार पांडा, सुकांत महापात्र, सचिन पांडा, आशीष कुमार मिश्रा, वेद प्रकाश, गोविंद भतुराई, रमेश महापात्रा एवं संजय श्रीवास्तव शामिल हैं।
#SwatantraPrabhat #UttarPradeshNews #FestivalNews #PrayagrajNews #धार्मिकआयोजन #नैनीप्रयागराज #ShriRam #Dussehra2026 #Vijayadashami #DussehraCelebration #DussehraFestival \#NainiNews #भगवानश्रीराम #RavanDahan #दशहरा #दशहराउत्सव #रावणदहन #विजयदशमी #RavanEffigy #रावणकापुतला #MaheshYogiAshram #महेशयोगीआश्रम #50FeetRavan #रावणदहनकार्यक्रम #NainiEvents


Comments