जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल में मनाया गया नवरात्रि का पावन पर्व

स्थित सीएस सी बाल विद्यालय ( *जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल*) में आज नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया।

Abhinav Shukla Picture
Published On

रायबरेली गुरबख्श गंज


स्थित सीएस सी बाल विद्यालय ( *जेपीएस किड्स प्ले पब्लिक स्कूल*) में आज नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यालय के संरक्षक अशोक शुक्ला , प्रबन्धक मोहित शुक्ला , डायरेक्टर रोहित शुक्ला तथा एस बी आई बैंक से ब्रांच मैनेजर सुरम्य चंद्रा व साथ ही दिलीप शुक्ला जी द्वारा मां दुर्गा के नव स्वरूपों का पूजन किया गया। शिक्षकों द्वारा पूरे विद्यालय परिसर को फूलों से सुसज्जित किया गया।
 
नवरात्रि के इस शुभ अवसर पर मां दुर्गा के नव स्वरूपों की झांकी निकाली गई। बच्चों द्वारा गरबा डांडिया नृत्य प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर रोहित शुक्ला ने बताया कि नवरात्रि का यह पावन पर्व हमें शक्ति, ज्ञान और सकारात्मकता का संदेश देता है।
 
जिस प्रकार माँ दुर्गा बुराई पर अच्छाई और अज्ञानता पर ज्ञान की विजय का प्रतीक हैं, उसी प्रकार आप सभी बच्चे हमारे विद्यालय के भविष्य हैं साथ ही सभी को नवरात्रि के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या छवि बाजपेई ने बताया कि नवरात्रि का यह त्योहार हमें अंधकार पर प्रकाश और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है। माँ दुर्गा के नौ रूप हमें जीवन में शक्ति, धैर्य, ज्ञान और अनुशासन सिखाते हैं। माँ दुर्गा का आशीर्वाद आप सभी पर हमेशा बना रहे और आप शिक्षा व जीवन के हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुएं व सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दी।  
 
    इस आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाएं व समस्त स्टॉफ उपस्थित रहे।

About The Author

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें