मतदाता पंजीकरण अभियान में दुद्धी विधानसभा प्रदेश में तीसरे और घोरावल चौथे स्थान पर

जनपद के 1,662 मतदान स्थलों पर आयोजित हुए विशेष कैंप, आगामी 24 अक्टूबर को भी आयोजित होंगे विशेष कैंप

राजेश तिवारी Picture
Published On

राजेश तिवारी ( ब्यूरो रिपोर्ट) 

सोनभद्र/ उत्तर प्रदेश -

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ के निर्देशन में 17 अक्टूबर, 2026 को जनपद सोनभद्र के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के कुल 1,662 मतदान स्थलों पर विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए गए।

इन कैंपों का उद्देश्य मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे हुए पात्र नागरिकों को अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने का अवसर उपलब्ध कराना तथा मतदाता सूची का अवलोकन करने के लिए जागरूक करना था।

सपा ने बड़गो में किया पीडीए जन चौपाल का अयोजन Read More सपा ने बड़गो में किया पीडीए जन चौपाल का अयोजन

विशेष कैंप में प्राप्त फॉर्म-6 आवेदनों के आधार पर जनपद की चारों विधानसभा क्षेत्रों की प्रदेश स्तर पर रैंकिंग का विवरण निम्नवत है—क्रम संख्या| विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र| प्राप्त फॉर्म-6 आवेदन| प्रदेश में रैंकिंग1-दुद्धी| 2,857| तीसरा स्थान, 2- घोरावल| 2,766| चौथा स्थान, 3- रॉबर्ट्सगंज| 2,067| 14वां स्थान, 4- ओबरा| 1,670| 67वां स्थान

जिलाधिकारी ने अंदावा में मूर्ति विसर्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश Read More जिलाधिकारी ने अंदावा में मूर्ति विसर्जन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थायें चुस्त-दुरूस्त बनाये रखने के दिए निर्देश

दुद्धी विधानसभा क्षेत्र में 2,857 फॉर्म-6 आवेदन प्राप्त हुए, जिसके आधार पर इसे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। घोरावल विधानसभा क्षेत्र 2,766 आवेदनों के साथ चौथे स्थान पर रहा। वहीं, रॉबर्ट्सगंज विधानसभा क्षेत्र में 2,067 आवेदन प्राप्त हुए और इसे प्रदेश में 14वां स्थान मिला, जबकि ओबरा विधानसभा क्षेत्र में 1,670 आवेदन प्राप्त होने के आधार पर प्रदेश में 67वां स्थान रहा।

नवरात्र मेला के दृष्टिगत कस्बा रॉबर्ट्सगंज में यातायात डायवर्जन लागू, डायवर्जन का पालन करने का निर्देश Read More नवरात्र मेला के दृष्टिगत कस्बा रॉबर्ट्सगंज में यातायात डायवर्जन लागू, डायवर्जन का पालन करने का निर्देश

विशेष कैंपों के प्रभावी संचालन एवं बीएलओ के कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी क्षेत्र में भ्रमणशील रहे। अभियान की निगरानी के लिए 143 सेक्टर ऑफिसर तैनात किए गए तथा 40 जनपद स्तरीय अधिकारियों को विशेष पर्यवेक्षणीय दायित्व सौंपे गए।

कैंप के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अपने-अपने मतदान स्थलों पर मतदाता सूची एवं फॉर्म-6 के साथ उपस्थित रहे, जिससे पात्र नागरिकों को आवेदन करने में सुविधा मिल सके।

मतदाता पंजीकरण अभियान में राजनीतिक दलों की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 09 अक्टूबर एवं 16 अक्टूबर, 2026 को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए सहयोग की अपील की गई।

इसके अतिरिक्त, ग्रामीण क्षेत्रों में डुगडुगी पिटवाकर तथा नगरीय क्षेत्रों में ध्वनि विस्तारक यंत्रों के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया, जिससे नागरिकों को विशेष कैंपों की जानकारी प्राप्त हो सके।

विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान का प्रमुख उद्देश्य महिला मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक महिलाओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना तथा 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करना था। इसके साथ ही, मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से छूटे हुए सभी पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 के माध्यम से पंजीकरण का अवसर उपलब्ध कराना भी अभियान की प्राथमिकता रही।

मतदाता पंजीकरण अभियान को और प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में शामिल करने के उद्देश्य से आगामी 24 अक्टूबर, 2026 को भी विशेष मतदाता पंजीकरण कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों के माध्यम से नागरिकों को मतदाता सूची में अपना नाम जांचने तथा नाम दर्ज न होने की स्थिति में निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार फॉर्म-6 भरकर आवेदन करने का अवसर मिलेगा।

जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे आगामी विशेष कैंप में पहुंचकर मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांचें। विशेष रूप से महिला मतदाता एवं 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा अपने पंजीकरण के प्रति जागरूक रहें और पात्रता के अनुसार मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें, ताकि कोई भी पात्र नागरिक मताधिकार से वंचित न रहे।

Post Comments

Comments

संबंधित खबरें

नवीनतम समाचार