नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
नेहा बोरा की हिरासत पर AISA का सवाल, कहा- कहां ले गई दिल्ली पुलिस?
मंडी हाउस के पास से हिरासत में लेने का दावा, संगठन ने अज्ञात स्थान पर ले जाने को बताया ‘अपहरण’
नई दिल्ली। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा को शुक्रवार, 16 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने मंडी हाउस के पास से हिरासत में ले लिया। संगठन ने आरोप लगाया कि हिरासत में लेने के बाद उन्हें किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है। AISA ने पुलिस से उनके ठिकाने की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
संगठन के अनुसार, नेहा बोरा दिल्ली में प्रस्तावित ‘लेहरा दो तिरंगा’ विरोध प्रदर्शन में शामिल होने जा रही थीं। इसी दौरान उन्हें हिरासत में लिया गया। AISA ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि नेहा के पास मोबाइल फोन भी नहीं है और उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। संगठन ने इस कार्रवाई को हिरासत के बजाय ‘अपहरण’ करार देते हुए दिल्ली पुलिस से जवाब मांगा है।
इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके को भी दिल्ली के झंडेवालान स्थित उनके आवास से हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई थी। नेहा बोरा के मामले में पुलिस की ओर से उनके ठिकाने और हिरासत के संबंध में आधिकारिक जानकारी की पुष्टि आवश्यक है।


Comments