नवीनतम
फीचर्ड
राजनीति
दुर्गा पूजा, मूर्ति विसर्जन, दशहरा एवं अन्य त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में पीस कमेटी की बैठक
जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों, अपर नगर मजिस्टेटों एवं एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराए जाने दिए निर्देश।
स्वतंत्र प्रभात।
ब्यूरो प्रयागराज
पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा़ की सहअध्यक्षता में रविवार को जिला पंचायत सभागार में दुर्गा पूजा/मूर्ति विसर्जन, दशहरा एवं अन्य आगामी सकुशल एवं सुव्यस्थित ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के पदाधिकारियों, सिविल डिफेंस व जिला अपराध निरोधक समिति के प्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य लोगो के द्वारा त्यौहारों को सकुशल ढंग से सम्पन्न कराये जाने के सम्बंध में अपने-अपने सुझाव दिए गए, जिसपर जिलाधिकारी ने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए
बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा, दुर्गा मूर्ति विसर्जन, दशहरा एवं अन्य त्यौहारों को हम सभी को आपसी सहयोग, सौहार्द के साथ सकुशल व सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाना है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का संदेश लोगो तक पहुंचाने में आप सभी का महत्वपूर्ण योगदान रहता है तथा त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने में आपकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कहा की आपके सहयोग से सभी पर्व सकुशल रूप से संपन्न हुए हैं। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं एसीपी को अपने-अपने क्षेत्रों में निरंतर भ्रमणशील रहकर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए है।
जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों से कहा की मूर्ति विसर्जन, दशहरा और आने वाले आगामी त्यौहार के पर्व को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए विशेष सतर्कता की आवश्यकता है।
उन्होंने कलकत्ता में हुई घटना का जिक्र करते हुए अलर्ट रहने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि कहीं पर भी यातायात बाधित न हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने पंडालो पर भीड़ के दृष्टिगत बेहतर तरीके से भीड़ का प्रबंधन किये जाने के लिए कहा। इसके साथ ही पंडालों में अग्निसमन यंत्रों को भी क्रियाशील रखने के लिए कहा है।
जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित बुद्धिजीवियों, पदाधिकारी से अपनी समस्याओं को समय से बताए जाने के लिए कहा, जिससे कि ससमय उन समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कराकर सभी पर्वों को सौहार्दपूर्ण वातावरण में उत्साह के साथ सुगमता पूर्वक मनाया जा सके।
जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, जिला पंचायतराज विभाग, जल निगम, लोक निर्माण विभाग अग्निशमन विभाग सहित अन्य सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस कमिश्नर पीयूष मोर्डिया ने पीस कमेटी व अन्य संगठनों के पदाधिकारियों से आगामी त्यौहारों को आपसी समन्वय व सद्भावना के साथ मनाये जाने में सहयोग प्रदान करने के लिए कहा। उन्होंने संवेदनशील स्थानों का विशेष रूप से भ्रमण किए जाने के लिए कहा है l उन्होंने सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने के लिए कहा है, जिससे कोई अफवाह न फैले। उन्होंने सोशल मीडिया की अफवाहों से पुलिस को तुरंत अवगत कराये जाने का अनुरोध किया, जिससे अफवाहों का शीघ्रता से खण्डन किया जा सके अथवा आवश्यकता होने पर एक्शन लिया जा सके। उन्होंने कहा है कि कोई भी नई परंपरा की शुरूआत न हो तथा परम्परागत ढंग से ही पर्वों को मनाया जाये। जिलाधिकारी व अपर पुलिस आयुक्त ने सभी से आपसी भाई-चारे एवं सौहार्द के साथ मिल-जुलकर शांतिपूर्वक त्योहारों को मनाये जाने की अपील की है।
इस अवसर पर अपर पुलिस कमिश्न अजय पाल शर्मा, अपर जिलाधिकारी नगर मंगलेश कुमार दुबे, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी व प्रशासनिक अधिकारीगणों के अलावा पीस कमेटी, सिविल डिफेंस, जिला अपराध निरोधक समिति, अन्य सम्बंधित लोग उपस्थित रहे।
#UPPolice #SwatantraPrabhat #उत्तरप्रदेशपुलिस #TrafficManagement #यातायातव्यवस्था #प्रयागराज #SocialMediaMonitoring #DistrictAdministration #जिलाप्रशासन #मनीषकुमारवर्मा #दुर्गापूजा #ManishKumarVerma #DurgaPuja #PeaceCommitteeMeeting #FestivalSecurity #Dussehra2026 #DurgaVisarjan #पीसकमेटीबैठक #त्योहारोंकीसुरक्षा \#PrayagrajNews #दशहरा #सांप्रदायिकसौहार्द #मूर्तिविसर्जन #PiyushMordia #पीयूषमोर्डिया


Comments